जयपुर

Bharatpur Crime News: प्रेमिका की गला रेतकर हत्या, आरोपी ने खुद भी काटी नस

भरतपुर में किराए के कमरे में रह रहे शख्स ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या की कोशिश की, जिसमें वह घायल हो गया।

Image

आरोपी शख्स।

Photo : Times Now Digital

Bharatpur Crime News: राजस्थान के भरतपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भरतपुर में रहने वाले एक शख्स ने पहले अपनी प्रेमिका की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। बाद में खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसमें वह बच गया, लेकिन बुरी तरह से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

किराए के मकान में रहता था आरोपी

जानकारी के अनुसार, आरोपी व्यक्ति भरतपुर में किराए के मकान में रहता है और वह 15 दिन पहले ही यहां आया था। वह रोज सुबह काम पर जाता था और शाम को काम से वापस आता था। बताया जा रहा है कि एक दिन सुबह 10 बजे आरोपी अपने रूम पर एक लड़की को लाया, जब मकान मालिक ने उससे पूछा कि यह लड़की कौन है तो आरोपी ने बताया कि लड़की उसकी होने वाली पत्नी है और दोनों की सगाई हो चुकी है।

लड़की की कर दी हत्या

इसके बाद करीब दोपहर दो बजे कमरे से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब मकान मालिक कमरे में पहुंचा तो उन्होंने लड़की का शव बिस्तर पर देखा। आरोपी ने बताया कि उसने लड़की को मार दिया है और वह पुलिस के सामने सरेंडर करने जा रहा है। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

पहले से शादीशुदा है आरोपी

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। लड़की की पहचान पूनम शर्मा के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी आरबीएम अस्पताल में भर्ती है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। अभी यह खुलासा नहीं हो पाया है कि उसने लड़की को क्यों मारा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article