जयपुर

राजस्थान की बड़ी खबरें, 01 अक्टूबर 2023: CM गहलोत ने PM Modi पर किया पलटवार, जयपुर में पेट्रोल पंप मालिक आज हड़ताल पर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 1, 2023, 11:01 AM IST

Rajasthan News in Hindi, Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 01 सितंबर 2023: खबरों की इस कड़ी में आज हम आपको राजस्थान की बड़ी खबरें बताएंगे। ये है आज की ताजा खबरेंः

Image

राजस्थान की बड़ी खबरें, 01 अक्टूबर 2023: CM गहलोत ने PM Modi पर किया पलटवार, जयपुर में पेट्रोल पंप मालिक आज हड़ताल पर

Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 01 अक्टूबर 2023 LIVE : 31 साल पुराने मामले में भरतपुर की एससी-एसटी कोर्ट ने कुम्हेर कांड में अपना फैसला सुनाया है। जयपुर समेत पूरे राजस्थान में आज पेट्रोल पंप मालिक हड़ताल पर हैं। खेल मैदान पर राजकीय कॉलेज वैर के भवन का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। नशे खिलाफ डीएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। वहीं, राजस्थान में अब मानसून विदाई की ओर चल रहा है। राजस्थान के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः

  • 31 साल पुराने मामले में भरतपुर की एससी /एसटी कोर्ट ने कुम्हेर कांड में अपना फैसला सुनाया है। इस मामले में कोर्ट ने 9 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहीं, 41 को बरी कर दिया है। बता दें यह मामला 6 जून 1992 में कुम्हेर में 16 दलितों की हत्या करने से जुड़ा हुआ था।
  • जयपुर समेत पूरे राजस्थान में आज पेट्रोल पंप मालिक हड़ताल पर हैं। दरअसल, यह हड़ताल पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने की मांग को लेकर है। इसके लिए 1 अक्टूबर सुबह 6 से शाम 6 बजे तक पंप बंद रहेंगे।
  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि पीएम मोदी आजकल खूब गारंटी दे रहे हैं। उन्हें जनता को यह भी गारंटी देनी चाहिए कि अगर प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो वे कांग्रेस सरकार की किसी भी योजना को बंद नहीं करेंगे।
  • राजस्थान में आयोजित किए गए अन्तरराष्ट्रीय समारोह फोर्टी विमन विंग-वीमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड में विश्व भर के 55 महिलाओं का अभिनंदन किया गया। वहीं, एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने जयपुर में अपना जलवा बिखेरा।
  • खेल मैदान पर राजकीय कॉलेज वैर के भवन का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री भजनलाल जाटव शामिल रहे।
  • नशे खिलाफ डीएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बता दें जिला स्पेशल पुलिस टीम और कुडगांव थाना पुलिस ने साथ मिलकर 19 ग्राम शुद्ध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत करीब तीन लाख रुपए है।
  • दौसा जिले के बांदीकुई क्षेत्र के बैजूपाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के ढिगारिया कपूर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान लाठी भाटा के साथ दसी कट्टे की फायरिंग भी की गई। इस लड़ाई में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
  • बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी करने का शानदार अवसर है। ऑफिशल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर 14 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते है।
  • राजस्थान में अब मानसून विदाई की ओर चल रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने अक्टूबर के महीने में सामान्य से इस बार ज्यादा तापमान रहने का अनुमान जताया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!