जयपुर

राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी, 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

आज का मौसम राजस्थान, 6 July 2024 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश का दौर जारी है। आज भी प्रदेश के 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण कई हिस्सों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात दिख रहे हैं।

Image

कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • पूर्वी राजस्थान में मॉनसून एक्टिव
  • टोंक में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात
  • आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान के कई हिस्सों में मॉनसून काफी एक्टिव नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 10 जुलाई तक मॉनसून की सक्रियता रहने का अनुमान है। वहीं पूर्वी राजस्थान में मॉनसून की बारिश कहर बरपा रही है। यहां टोंक, सवाई माधोपुर, झुंझुनू समेत कई जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। जिसके कारण कई इलाके जलमग्न हो गए। वहीं टोंक में भी कई जगह बाढ़ जैसे हालात नजर आए। टोंक में भारी बारिश के चलते स्कूलों को दो दिन के लिए बंद किया गया है। वहीं सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां भी कैंसिल कर दी गई हैं।

आज कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

राजस्थान के पूर्वी भाग में आज भी झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भरपुर, अलवर, धौलपुर, बारां और दौसा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बूंदी, झालावांड, कोटा, बारां जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मध्यम से भारी बारिश या तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अजमेर, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, चूरू, दौसा, धौलपुर, गंगानगर, झुंझुनूं, करौली, नागौर, हनुमानगढ़, जयपुर, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक में कई जगहों पर बादल गरजने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

10 जुलाई तक बारिश का दौर जारी

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 10 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में 7 और 8 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में अगले दो से तीन बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही बादलों की गरज और आंधी आने की भी संभावना है। जोधपुर संभाग के पूर्वी और उत्तरी भाग के कुछ इलाकों में भी बारिश हो सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'