दिल्ली

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार, उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, कब बरसेंगे झमाझम मेघ?

आज का मौसम दिल्ली, 6 July 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में इस हफ्ते हल्की बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आज भी यहां हल्की बारिश होगी। जिससे उमस भरी गर्मी में इजाफा होने के आसार हैं।

Image

आज हल्की बारिश होने की संभावना

KEY HIGHLIGHTS
  • 7 से 11 जुलाई तक होगी हल्की बारिश
  • उमस भरी गर्मी में होगा इजाफा
  • 28 जून के बाद नहीं हुई झमाझम बारिश

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में हल्की बारिश के चलते लोग उमस भरी गर्मी झेल रहे हैं। बीते कई दिन से यहां झमाझम बारिश नहीं हुई है। राजधानी में काले बादल आसमान में छा रहे हैं, फिर भी ये बादल जमकर बरसात नहीं कर रहे हैं। दिल्ली में फिलहाल तेज बारिश की संभावना नहीं है। अभी यहां हल्की बारिश ही रहने वाली है। इसके कारण तापमान बढ़ेगा और साथ ही उमस वाली गर्मी का दौर भी तेज हो जाएगा। हालांकि दिल्ली का मौसम पूरी तरह शुष्क नहीं होगा, बल्कि यहां बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इससे उमस से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं जताई जा रही है।

आज दिल्ली में होगी हल्की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज बादल छाए रहने वाले हैं और हल्की बारिश होने के आसार हैं। साथ ही बिजली कड़कने और आंधी आने की भी संभावना है। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रह सकता है। दिल्ली में 7 से 11 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हल्की रहने के आसार हैं। कम बारिश होने के कारण हीट इंडेक्स बढ़ सकता है साथ ही वेट बल्ब टेंप्रेचर भी बढ़ने के आसार हैं। इससे लोगों को अधिक गर्मी महसूस होती है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।

शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी

दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह बूंदाबांदी देखने को मिली। इससे मौसम भी खुशनुमा रहा। लेकिन दिन के आगे बढ़ने के साथ ही धूप निकल आई। जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी हुई। शाम को एक बार फिर आसमान में काले घने बादल छा गए। लेकिन यहां बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री रहा। वहीं हवा में नमी का स्तर 73 से 91 फीसदी रहा।

दिल्ली में अब तक सामान्य से कम बारिश

दिल्ली में 2024 में जनवरी, मार्च अप्रैल और मई में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है। वहीं जनवरी में सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई। जनवरी के महीने में यहां 100 फीसदी बारिश कम रही, जबकि मई में 99 फीसदी कम रही। जनवरी से लेकर 5 जुलाई तक दिल्ली में कुल 307.7 मिमी बारिश दर्ज हुई। इस साल सात महीने में अब तक हुई बारिश का 74 प्रतिशत हिस्सा एक ही दिन में बरस गया है। 28 जून को 228.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। दिल्ली में पहले सात महीने में सामान्य तौर पर 375.48 मिमी बारिश होती है। लेकिन इस बार सामान्य से 19 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं 28 जून से पहले यहां सिर्फ 69.8 मिमी बारिश दर्ज हुई थी, जोकि छह महीने की सामान्य तौर पर हुई बारिश की तुलना में 42 फीसदी कम है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article