जयपुर

राजस्थान में बदला मॉनसून का रुख, 20 जिलों में Rain Alert, बारिश से लुढ़का पारा

आज का मौसम राजस्थान, 8 July 2024 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में आज तेज बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

Image

राजस्थान में तेज बारिश का अलर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान में बारिश का दौर जारी
  • कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • बारिश से तापमान 40 डिग्री से नीचे

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में अचानक मॉनसून का रुख बदलने से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के दो दिन पहले के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिन मॉनसून शांत रहने वाला था। लेकिन उत्तरी राजस्थान में नए परिसंचरण के कारण तेज बारिश होने के आसार हैं। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। जिसमें सबसे अधिक बारिश नागौर जिले के परबतसर में दर्ज की गई। यहां तीन इंज से ज्यादा पानी बरसा। बारिश के चलते अधिकतम तापामान भी कम हो गया है। पूरे प्रदेश का पारा 40 डिग्री से नीचे आ गया है। राजस्थान में आज भी बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा। साथ ही भारी बारिश को लेकर भी चेतावनी दी गई है।

6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में बारिश होने की संभावना है। साथ ही जयपुर समेत उत्तरी क्षेत्र के जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। आने वाले दो से तीन दिन कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 16 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। जिसकी वजह से कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ भागों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

परबतसर में हुई 89 मिमी बारिश

राजस्थान में शुक्रवार को जयपुर, कोटा, गंगानगर, अजमेर, दौसा समेत कई शहरों में बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश नागौर के परबतसर में हुई। यहां 89 मिमी बारिश दर्ज हुई। जयपुर के कई इलाकों में रुक रुककर बारिश हुई। हनुमानगढ़ में भी रुक-रुककर बारिश का दौर चलता रहा। कोटा और आसपास के इलाकों में झमाझम मेघ बरसें। वहीं बीकानेर में बारिश के कारण जलभराव की स्थिति देखने को मिली। जिसके चलते एक मकान ढह गया। वहीं करौली में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में एक छात्र डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!