Coronavirus Cases: देश भर में एक बार फिर से कोरोना वायरस संक्रमण अपने पैर पसार रहा है। दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित अन्य कई राज्यों से आहिस्ता-आहिस्ता कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सामने आ रहा है। इसी क्रम में राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9 संक्रमित मरीज सामने आए हैं।
कहां मिले कितने संक्रमित
राजस्थान चिकित्सा विभाग के हालिया कोविड बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 9 नए कोरोना केस सामने आए हैं जिनमें से जोधपुर एम्स में दो, सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS) में दो, जबकि निजी लैब में पांच केस दर्ज किए गए हैं। इस साल अब तक राजस्थान में सामने आ चुके कोरोना मरीजों की संख्या 32 है, जबकि अकेले मई महीने में 30 नए मामले दर्ज किए हैं।
