शहर

राजस्थान-बिहार को मिली रफ्तार, जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस स्टार्ट; देखें रूट, टाइमिंग और किराया

जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस 22 जून से शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। इस ट्रेन के जरिए दोनों राज्यों के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलेगी और यात्रियों को सहूलियत।

Image

जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस (फोटो-ट्विटर)

जयपुर : राजस्थान और बिहार के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए खातीपुरा रेलवे स्टेशन से जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही मेगा कोचिंग टर्मिनल खातीपुरा एवं रेलवे स्टेशनों पर उन्नत यात्री सुविधाओं की भी शुरुआत की। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में रेलवे सुविधाओं का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है। उन्होंने सीकर के सुंदरपुरा में रेलवे स्टेशन विकसित करने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे खाटू श्यामजी के लाखों श्रद्धालुओं का सफर आसान होगा। उन्होंने कहा कि जयपुर में विकसित मेगा कोचिंग टर्मिनल रेलवे अवसंरचना को नयी मजबूती प्रदान करेगा, जहां लगभग 450 रेलगाड़ियों का रखरखाव किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय रेल अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही है तथा आधुनिक, सुरक्षित और विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त रेलवे नेटवर्क देश की प्रगति का मजबूत आधार बन रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे के विस्तार और आधुनिकीकरण से राजस्थान में व्यापार, पर्यटन, शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों को नयी गति मिल रही है तथा प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध और अधिक मजबूत हो रहे हैं।

राजस्थान से चलने का समय

स्टेशन का नाम आगमन/प्रस्थान समय
खातीपुरा (जयपुर)16:00 बजे (प्रस्थान)
दौसा16:45 बजे
बांदीकुई17:30 बजे
मण्डावर महुवा रोड18:32 बजे
भरतपुर19:32 बजे
ईदगाह आगरा20:17 बजे
टूण्डला21:20 बजे
इटावा22:22 बजे
कानपुर सेंट्रल01:15 बजे (अगले दिन)
उन्नाव01:57 बजे
ऐशबाग03:50 बजे
गोमतीनगर04:41 बजे
बाराबंकी05:18 बजे
गोंडा06:37 बजे
गोरखपुर09:55 बजे
कप्तानगंज10:22 बजे
बगहा12:06 बजे
नरकटियागंज13:00 बजे
सिकटा13:25 बजे
रक्सौल14:00 बजे
बैरगनियां15:20 बजे
सीतामढ़ी16:15 बजे
जनकपुर रोड16:58 बजे
कमतौल17:50 बजे
दरभंगा18:55 बजे (आगमन)
जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 19725 खातीपुरा (जयपुर)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस नियमित परिचालन 22 जून से शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी।

बिहार से चलने का समय

स्टेशन का नामआगमन/प्रस्थान समय
खातीपुरा (जयपुर)22:30 बजे (प्रस्थान)
दौसा23:00 बजे
बांदीकुई23:30 बजे
मण्डावर महुवा रोड00:12 बजे (दूसरे दिन)
भरतपुर01:05 बजे
ईदगाह आगरा01:55 बजे
टूण्डला03:25 बजे
इटावा04:30 बजे
कानपुर सेंट्रल07:30 बजे
उन्नाव08:08 बजे
ऐशबाग09:50 बजे
गोमतीनगर10:41 बजे
बाराबंकी11:18 बजे
गोंडा12:37 बजे
गोरखपुर15:55 बजे
कप्तानगंज16:40 बजे
बगहा18:06 बजे
नरकटियागंज19:00 बजे
सिकटा19:25 बजे
रक्सौल20:00 बजे
बैरगनियां21:20 बजे
सीतामढ़ी22:15 बजे
जनकपुर रोड22:58 बजे
कमतौल23:50 बजे
दरभंगा00:55 बजे (तीसरे दिन आगमन)

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राजस्थान को रेलवे विकास की ऐतिहासिक सौगातें मिली हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 से 2014 के दौरान राजस्थान को रेलवे के लिए औसतन 682 करोड़ रुपये का बजट मिलता था, जो वर्ष 2026-27 में 15 गुना वृद्धि के साथ 10 हजार 228 करोड़ रुपये हो गया है। वर्तमान में राजस्थान में 76 हजार 800 करोड़ रुपये से अधिक लागत की रेलवे परियोजनाएं प्रगति पर हैं।

उन्होंने कहा कि जयपुर का खातीपुरा क्षेत्र भविष्य में रेलवे के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की बढ़ती आवश्यकताओं और जयपुर के विस्तारित स्वरूप को ध्यान में रखते हुए यहां 205 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक मेगा कोचिंग टर्मिनल विकसित किया गया है। शर्मा ने बताया कि इस टर्मिनल से वंदे भारत, डेमू एवं एलएचबी रेक सहित विभिन्न प्रकार की ट्रेनों का रखरखाव एक ही स्थान पर किया जा सकेगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article