शहर

Uttarakhand News: जागेश्वर धाम में बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या, छह महीने में पहुंचे 1.70 लाख तीर्थयात्री

उत्तराखंड के अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर धाम में इस साल श्रद्धालुओं की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। जनवरी-जून 2026 के दौरान 1.70 लाख तीर्थयात्री धाम पहुंचे, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 67 हजार श्रद्धालु आए थे।

Image

जागेश्वर धाम में बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या

Uttarakhand News: उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल Jageshwar Dham में श्रद्धालुओं की संख्या में इस साल उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जनवरी से जून 2026 के बीच करीब 1.70 लाख श्रद्धालु जागेश्वर धाम पहुंचे। पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 67 हजार थी। इस तरह एक साल में श्रद्धालुओं की संख्या करीब ढाई गुना हो गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र के साथ प्रदेश के प्रमुख तीर्थस्थलों के विकास और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार के मुताबिक, जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विस्तार और सुनियोजित विकास कार्यों का सकारात्मक असर अब दिखाई देने लगा है।

अल्मोड़ा जिले में स्थित जागेश्वर धाम भगवान शिव को समर्पित प्राचीन मंदिर समूह के लिए प्रसिद्ध है। यहां बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को सुविधाजनक बनाने के लिए बुनियादी सुविधाओं के विकास पर जोर दिया जा रहा है।

सरकार का कहना है कि बढ़ते तीर्थाटन का लाभ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मिल रहा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही से स्थानीय दुकानदारों, होटल-होमस्टे संचालकों, गाइडों और अन्य सेवा प्रदाताओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।

जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इससे क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक विरासत को व्यापक पहचान मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article