शहर

Internet Service Ban: हरियाणा के सिरसा में इंटरनेट सेवा बंद, सरकार ने जारी किए आदेश

Internet Service Ban: हरियाणा के सिरसा में कल तक के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। सरकार ने आदेश जारी किए हैं। पढ़ें कि आखिर सिरसा में इंटरनेट सेवा क्यों बैन किया गया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Internet Service Ban: हरियाणा के सिरसा जिले में डेरा जगमालवाली में गद्दी का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन ने एहतियातन गुरुवार रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। हरियाणा सरकार के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार की शाम से गुरुवार की रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाओं को बंद करने के निर्णय की घोषणा की।

डेरा जगमालवाली में डेरा प्रमुख संत बहादुर चंद वकील साहब के निधन के बाद पिछले कई दिनों से गुरु गद्दी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। उनकी गद्दी के दो दावेदार सामने आ गए।

क्यों बंद किया गया इंटरनेट?

डेरा प्रमुख वकील साहब का 1 अगस्त को निधन हो गया था। इसके बाद वसीयत के आधार पर मुख्य सेवक सूफी गायक महात्मा बीरेंद्र सिंह गद्दी अपना दावा ठोक रहे हैं। दूसरी तरफ डेरामुखी के भतीजे अमर सिंह वसीयत और उनकी मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनकी मौत 21 जुलाई को हुई थी। गद्दी हथियाने के चक्कर में मौत को लेकर डेरे और संगत को गुमराह किया गया।

प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

टकराव को देखते हुए प्रशासन ने दोनों पक्षों से बातचीत की है। पुलिस ने महात्मा बीरेंद्र सिंह और भतीजे अमर सिंह के अलावा जगमालवाली ग्राम पंचायत से भी बातचीत की है। प्रशासन ने कहा है कि किसी भी कीमत पर शांति भंग नहीं होने दी जाएगी। अगर किसी पक्ष का नाम हिंसा में आया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article