शहर

रेलवे ने दी नई सौगात, यूपी से मुंबई तक दौड़ेंगी 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस, सस्ता और तेज सफर अब और आसान!

28 अप्रैल से यूपी से मुंबई और पुणे के लिए दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत होने वाली है। शुरू कर रहा है। बनारस-हडपसर और अयोध्या-LTT रूट पर चलेंगी।

Image

अमृत भारत एक्सप्रेस (फाइल फोटो)

Photo : PTI

देश के करोड़ों रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे (Indian Railways) 28 अप्रैल से उत्तर प्रदेश से दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express) ट्रेनों की शुरुआत करने जा रहा है। ये ट्रेनें खास तौर पर आम और मध्यम वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर शुरू की जा रही हैं, ताकि कम खर्च में बेहतर और तेज यात्रा का अनुभव मिल सके।

किन रूट्स पर चलेंगी ट्रेनें?

नई ट्रेन सेवाएं दो प्रमुख रूट्स पर चलाई जाएंगी :

  • बनारस से हडपसर (पुणे)
  • अयोध्या कैंट से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई)
इन ट्रेनों से यूपी (Uttar Pradesh) और महाराष्ट्र (Maharashtra) के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

बनारस–हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस

  • यह ट्रेन 28 अप्रैल को बनारस से अपनी पहली यात्रा शुरू करेगी।
  • रवाना: शाम 4:45 बजे
  • पहुंच: रात 12:55 बजे (अगले दिन)
  • कुल 18 स्टॉपेज
  • मुख्य स्टॉप: प्रयागराज, झांसी, बीना, इटारसी, भुसावल, मनमाड, अहमदनगर, दौंड
  • यह ट्रेन लंबी दूरी के यात्रियों के लिए बेहद राहत भरी साबित होगी।

अयोध्या–मुंबई (LTT) अमृत भारत एक्सप्रेस

  • यह ट्रेन अयोध्या धाम से मुंबई के लिए चलाई जाएगी।
  • रवाना: शाम 4:45 बजे
  • पहुंच: रात 9:05 बजे (अगले दिन)
  • कुल 12 स्टॉपेज
  • मुख्य स्टॉप: सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जबलपुर, इटारसी, नासिक, कल्याण, ठाण

ट्रेन की खासियते

  • कुल 22 कोच
  • 8 स्लीपर क्लास
  • 11 जनरल कोच
  • 1 पैंट्री कार
  • सस्ती और आरामदायक यात्रा

क्यों खास हैं ये ट्रेनें?

अमृत भारत एक्सप्रेस को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह लगभग वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) जैसी सुविधाएं दे, लेकिन किराया आम लोगों की पहुंच में रहे। इससे लंबी दूरी की यात्रा अब ज्यादा सुविधाजनक और किफायती होगी। ये नई ट्रेनें न सिर्फ यात्रा को आसान बनाएंगी बल्कि यूपी और महाराष्ट्र के बीच व्यापार, रोजगार और आवागमन को भी नई रफ्तार देंगी।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article