India first Vande Bharat Sleeper Train : पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन स्टेशन से हावड़ा और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच देश की पहली ‘वंदे भारत स्लीपर ट्रेन’ को रवाना कर दिया गया है।। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आधुनिक इंटीरियर के साथ बेहतर यात्रा का अनुभव देती है और यात्रियों को इस ट्रेन में सभी सुविधाएं जो है वह मिलेगी। हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लगभग 1,000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसमें प्रथम एसी, द्वितीय एसी और तृतीय एसी सहित कुल 16 पूर्ण वातानुकूलित कोच होंगे, जिनमें लगभग 823 यात्रियों के बैठने-सोने की क्षमता है।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की खासियत
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आधुनिक भारत की बढ़ती परिवहन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित होगी और यात्रियों को “ कम दाम में विमान जैसा यात्रा अनुभव” मिलेगा। यह ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगी। इसके अलावा, हावड़ा-गुवाहाटी मार्ग पर यात्रा समय में 2.5 घंटे की महत्वपूर्ण कमी आएगी, जिससे धार्मिक यात्रा और पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।
हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के स्टेशन
हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर ट्रेन रूट पर कई स्टेशनों पर ठहराव लेगी, जिसमें बंडे, नबद्वीप धाम, कटवा, अजीमगंज, न्यू फरक्का, मालदा टाउन, अलुआबाड़ी रोड, न्यू जलपाईगुड़ी रोड, न्यू कूचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू बोंगईगांव और रंगिया स्टेशन शामिल हैं। इससे न सिर्फ पश्चिम बंगाल बल्कि उत्तर-पूर्व भारत के कई अहम शहरों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।
हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर की टाइमिंग
हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर (27575) गुरुवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी दिन संचालित होगी। यह हावड़ा जंक्शन से शाम 6 बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8 बजकर 20 मिनट कामाख्या जंक्शन पहुंचेगी। वहीं, कामाख्या-हावड़ा (27576) बुधवार को छोड़कर शाम 6 बजकर 15 मिनट पर कामख्या से चलेगी और अगले दिन सुबह 8 बजकर हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी।
हावड़ा-गुवाहाटी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन
हावड़ा-गुवाहाटी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का किराया थर्ड एसी का में भोजन सहित करीब 2,300 रुपए, सेकंड एसी का लगभग 3,000 रुपए और फर्स्ट एसी का करीब 3,600 रुपए तय किया गया है।
वंदे भारत स्लीपर खाने का मेन्यू
असम की एक आतिथ्य सेवा कंपनी ने भारत की पहली 'वंदे भारत स्लीपर ट्रेन' के लिए खान-पान (कैटरिंग) का ठेका हासिल किया है। इसके साथ ही यह पूर्वोत्तर की पहली ऐसी आतिथ्य सेवा कंपनी बन गई है, जो रात भर की इस प्रीमियम सेवा में अपने विशेष व्यंजन पेश करेगी। मेन्यू में बसंती पुलाव, छोलार और मूंग दाल, छनार (पनीर) और ढोकार दालना, असमिया जोहा चावल, मती मोहोर और मसूर दाल, मौसमी सब्जियों की भाजी और संदेश, नारियल बर्फी व रसगुल्ला जैसी क्षेत्रीय मिठाइयां शामिल हैं। मेफेयर स्प्रिंग वैली रिसॉर्ट के प्रबंध निदेशक रतन शर्मा ने कहा, ‘‘प्रत्येक व्यंजन को आज के दौर की खान-पान की पसंद को ध्यान में रखते हुए बंगाल और असम के असली स्वाद को दर्शाने के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है।''
