शहर

PM Janman Yojana: 29 दिन में बना देश का पहला PM जन-मन आवास, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

PM Janman Yojana(PM जनमन योजना): जन-मन योजना के तहत मध्य प्रदेश के शिवपुरी में देश का पहला जन-मन आवास बनकर तैयार हो गया है। यह आवास भागचंद्र का है, जो मात्र 29 दिनों में पूरा हुआ है। इस घर को बनाने के लिए उन्हें 15 जनवरी को राशि मिली थी।

Image

पहला जन-मन आवास

PM Janman Yojana in MP: जन-मन योजना के तहत देश का पहला जन-मन आवास बनकर तैयार हो गया है। यह जन-मन आवास मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बना है। इसे केवल 29 दिनों में ही बनाकर तैयार किया गया है। पहले PM जन-मन आवास के तैयार होने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर बधाई भी दी है। यह आवास भागचंद्र आदिवासी का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जनवरी को एक लाख से अधिक आवासों को स्वीकृत कर हितग्राहियों को राशि जारी की थी। जिनमें यह पहला आवास बनकर तैयार हो गया है। जन-मन योजना का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदायों को मुख्यधारा में लेकर आना है।

जन-मन योजना: 15 जनवरी को जारी हुई राशि

शिवपुरी के सीईओ ने बताया कि आवास बनाने के लिए भागचंद्र को 15 जनवरी को कुल 2 लाख 890 रुपये जारी किए गए थे। जिसके बाद इस घर को बनाने के हर मुख्य कदम पर पंचायत के इंजीनियर और अधिकारियों ने मदद की। इसके साथ ही एमपी के आवास योजना के डायरेक्टर केदार सिंह भी हर दिन इसकी मॉनिटरिंग करते रहे। वे हर दिन घर के निर्माण कार्य की फोटो मंगाकर मॉनिटरिंग कर रहे थे। जिसके बाद 29 दिनों में भागचंद्र का घर बनकर तैयार हो गया।

एमपी के सीएम की सोशल मीडिया पोस्ट

इस संबंध में एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का संकल्प है कि हर गरीब का अपना पक्का आवास हो। इस संकल्प को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। अपने घर को लेकर भागचंद्र ने बताया कि उन्हें अधिकारियों से पता चला कि इस योजना के तहत पूरे देश में पहला घर उनका ही बना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article