शहर

मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, भारी पुलिस बल तैनात, जांच में क्या-क्या आया सामने?

मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीमें उनके आवास पर पहुंच गईं। अज्ञात हमलावरों ने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के आवास के बाहर चार राउंड गोलियां चलाईं।

Image

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना

Photo : PTI

Rohit Shetty: मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीमें उनके आवास पर पहुंच गईं। अज्ञात हमलावरों ने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के आवास के बाहर चार राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद, जुहू स्थित रोहित शेट्टी के आवास के आसपास भारी पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी गई है। मुंबई पुलिस ने कहा कि पुलिस मामले की गहन जांच कर अपराधियों की पहचान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

अज्ञात हमलावरों ने चार गोलियां चलाईं

मुंबई पुलिस ने कहा कि फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के आवास के बाहर अज्ञात हमलावरों ने चार गोलियां चलाईं। इसके बाद, जुहू स्थित रोहित शेट्टी के आवास के आसपास भारी पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हमले के पीछे का मकसद अभी तक अज्ञात है।

तरीका सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग से मिलता-जुलता

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी रोहित शेट्टी के घर के पास बाइक पर सवार होकर आया था। एक ही आरोपी था जिसने इस घटना को अंजाम दिया।

आरोपी ने अपनी बाइक कुछ दूरी पर खड़ी की और पैदल चलकर टावर के करीब आया और फायरिंग करके फरार हो गया। फायरिंग की यह घटना का यह तरीका सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग से मिलता-जुलता है। लेकिन रोहित शेट्टी के घर फायरिंग में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ है या नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही।

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम इस समय रोहित शेट्टी का बयान दर्ज कर रही है। गोलीबारी की घटना के बाद से फॉरेंसिक टीम दूसरी बार रोहित शेट्टी के घर पहुंची है।

इलाके में भारी सुरक्षा तैनात

अज्ञात हमलावरों ने रोहित शेट्टी के घर के पास गोलीबारी की, जिसके बाद पुलिस टीमें, अपराध शाखा और फोरेंसिक इकाइयां मौके पर पहुंचीं। इलाके को तुरंत घेर लिया गया और एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र में भारी सुरक्षा तैनात कर दी गई। पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों के पहुंचने से पहले शेट्टी के घर के बाहर कम से कम चार गोलियों की आवाज सुनी गई। गोलीबारी के तुरंत बाद पुलिस और अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच जारी है। आयुक्त ने कहा, किसी ने इमारत पर गोलीबारी की। जोनल पुलिस और अपराध शाखा जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर शेट्टी के आवास के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती के वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में इमारत के चारों ओर बैरिकेड, पुलिस वाहन, फोरेंसिक टीमें और अधिकारी तैनात दिखाई दे रहे हैं।

रोहित शेट्टी और उनके परिवार ने इस घटना पर कोई बयान जारी नहीं किया है। यह गोलीबारी बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच हुई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या गोलीबारी का मकसद धमकी देना था या कोई और मकसद था। मामले की आगे की जांच जारी है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article