शहर

मंडी में भारी बारिश ने मचाई तबाही, घरों और दुकानों में घुसा पानी, तेज बहाव में बही गाड़ियां और बसें

HP Rain: हिमाचल प्रदेश के मंडी में आफत की बारिश बरस रही है। यहां सोन खड्ड नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि घरों और दुकानों तक में पानी घुस गया है। बस स्टैंड में खड़ी बसे पूरी तरह से डूबी हुई है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Image

मंडी में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Mandi Flood: हिमाचल प्रदेश में सोमवार रात हुई भारी बारिश ने कई जगहों पर तबाही मचा दी है। इसका सबसे अधिक असर मंडी जिले के धर्मपुर पर देखने को मिला। यहां बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। सोन खड्ड नदी में उफान आने के कारण धर्मपुर बस स्टैंड और बाजार को भारी नुकसान हुआ। बस स्टैंड में खड़ी कई सरकारी बसें डूबी हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं कई गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। लेकिन गनीमत यह रही कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।

घरों और दुकानों में पानी घुसा

बाढ़ का पानी बस स्टैंड में घुस गया, जिससे बसें और अन्य वाहन पानी में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा, लोगों के घरों और दुकानों में भी पानी और मलबा घुस गया है। यह स्थिति धर्मपुर के निवासियों के लिए एक बड़ी मुसीबत बन गई है। लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

जान-माल का नुकसान और राहत कार्य

सोन खड्ड नदी के तेज बहाव में कई वाहन तो बहे ही बहे, लेकिन तेज बहाव के कारण बस स्टैंड और बाजार का बुनियादी ढांचा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। अच्छी बात यह है कि अभी तक किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। बता दें कि सुबह होते-होते पानी का स्तर कम होने लगा है। इससे नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा और राहत कार्य भी शुरू किया जा पाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article