Varanasi Ganga Aarti Video: वाराणसी में भारी बारिश के बीच दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती की गई, अर्चकों के हाथों में आरती के दीप बारिश में भी अडिग जल रहे थे। वाराणसी में 7 अक्टूबर यानी बुधवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। वाराणसी के आसमान में अचानक घने बादलों ने डेरा डाला और देखते ही देखते मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। लेकिन इस बारिश के बीच गंगा किनारे आस्था का एक अनूठी तस्वीर नजर आई, जिसने हर किसी का मन मोह लिया।
घनघोर बारिश भी गंगा प्रेमियों की आस्था को डिगा नहीं पाई। जब पूरा शहर बारिश में भीग रहा था तब दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती अपने दिव्य में हो रही थी।
बारिश की बूंदों और जमीन पर जलती आरती की लौ का संगम अद्भुत
आसमान से बरसती बारिश बूंदों और जमीन पर जलती आरती की लौ का संगम अद्भुत था। अर्चक पूरे तन्मयता के साथ मां गंगा की आरती उतार रहे थे। अर्चकों के हाथों में आरती के दीप बारिश में भी अडिग जल रहे थे। तो दूसरी ओर श्रद्धालु बारिश में भीगने के बावजूद हाथ जोड़े मां गंगा की भक्ति में लीन थे। करीब आधे घंटे तक बारिश होती रही, लेकिन एक भी श्रद्धालु अपनी जगह से हिला नहीं।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: सियासत के 25 साल: वडोदरा, वाराणसी, कोलकाता से लेकर दिल्ली तक PM मोदी के सम्मान में खास कार्यक्रम
गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण दशाश्वमेध घाट पर होने वाली आरती छत पर
वाराणसी में गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण दशाश्वमेध घाट पर होने वाली आरती छत पर हो रही है। बुधवार की शाम जैसे ही गंगा आरती शुरू हुई, इसके बाद अचानक तेज बारिश होने लगी।
शंखनाद, डमरू की गूंज और विशाल त्रिस्तरीय दीपों के साथ मां गंगा की पूजा
बता दें कि वाराणसी में युवा अर्चकों द्वारा वेदों के मंत्रोच्चार, शंखनाद, डमरू की गूंज और विशाल त्रिस्तरीय दीपों के साथ मां गंगा की पूजा की जाती है। मुख्य आयोजन दशाश्वमेध घाट पर होता है, इसके अलावा अस्सी घाट और राजघाट पर भी आरती की जाती है।
