शहर

इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर अचानक फ्लाइट की लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक, खराब मौसम के दौरान फ्लाइट के अगले हिस्से पर आकाशीय बिजली गिरी, जिसके बाद तुरंत उसे नीचे उतारा गया।

Image

लखनऊ में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ में खराब मौसम के बीच इंडिगो की एक फ्लाइट पर आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई है। बिजली गिरने से विमान के आगे के हिस्से को नुकसान पहुंचा। इसके बाद फ्लाइट की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

मौसम खराब होने के कारण विमान को उड़ान के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल घटना के बाद विमान की जांच की जा रही है। हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। खराब मौसम के चलते विमान संचालन पर भी असर पड़ने की आशंका है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article