शहर

Dehradun Cloudburst: सहस्त्रधारा में बादल फटने से तबाही, पुल बहा-दुकानें और होटल क्षतिग्रस्त; प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया तेज

देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में भारी बारिश और बादल फटने से करलिगाड़ नदी उफान पर आ गई। तेज बहाव के कारण पुल बहने, कई दुकानें-होटल के क्षतिग्रस्त होने की भी सूचना मिली। साथ ही दो लोग भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने रातभर राहत व बचाव अभियान चलाया और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया।

Image

बादल फटने के बाद बचाव कार्य जारी

Dehradun Cloudburst: देहरादून में रातभर हुई भारी बारिश और सहस्त्रधारा क्षेत्र में बादल फटने की घटना ने इलाके में तबाही मचा दी है। भारी बारिश के चलते करलिगाड़ नदी ने विकराल रूप ले लिया है। तेज बहाव के कारण करलिगाड़ का एक पुल बह जाने की सूचना मिली। नदी किनारे बनी दर्जनों दुकानों को भी भारी क्षति हुई। दो होटलों के गिरने की खबर भी सामने आ रही है। वहीं IT पार्क देहरादून में देर रात से हो रही भारी बारिश से आए पानी के कारण सड़क पर कई गाड़ियां खिलौनों की तरह बहती दिखी।

आपदा की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने रात में ही रेस्क्यू और राहत कार्य शुरू कर दिए। डीएम सविन बंसल ने घटना की जानकारी मिलते ही स्वयं कमान संभाली और सभी संबंधित विभागों से समन्वय कर तत्काल कार्यवाही शुरू कर दी। रात में ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, लोनिवि और अन्य विभागों के साथ जेसीबी और आवश्यक उपकरणों सहित राहत टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया।

प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर किया शिफ्ट

प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। प्रशासन के अनुसार, इस आपदा में दो लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी खोजबीन जारी है। साथ ही, आपदा की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रखा गया है। आईआरएस प्रणाली के तहत समन्वय कर राहत कार्य तेज़ गति से चलाए जा रहे हैं।

डीएम के निर्देश पर एसडीएम कुमकुम जोशी रात में ही घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी कर रही हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। यह घटना क्षेत्र में भारी नुकसान लेकर आई है, लेकिन प्रशासन की तत्परता से राहत कार्य जारी हैं। लापता लोगों की खोज के साथ प्रभावित परिवारों को सहायता पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता पर रखा गया है।

भारी बारिश के कारण तमसा नदी भी उफान पर

देहरादून में भारी बारिश के कारण तमसा नदी भी उफान पर बह रही है। जिसके कारण टपकेश्वर महादेव मंदिर जलमग्न हो गया। मंदिर के पुजारी आचार्य बिपिन जोशी ने कहा, "सुबह 5 बजे से ही नदी में तेज़ बहाव शुरू हो गया था, पूरा मंदिर परिसर जलमग्न हो गया। ऐसी स्थिति बहुत लंबे समय से नहीं आई थी, कई जगहों पर नुकसान हुआ है। लोगों को इस समय नदियों के पास जाने से बचना चाहिए। मंदिर का गर्भगृह सुरक्षित है। अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।"

पीएम मोदी और गृहमंत्री ने सीएम धामी से फोन पर की बात

उत्तराखंड CMO के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज फोन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की। उन्होंने राज्य में भारी बारिश और बादल फटने के कारण बने हालात की जानकारी ली। साथ ही प्रदेश को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस आपदा की घड़ी में उत्तराखंड के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार जताते हुए बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन पूरी तत्परता के साथ काम कर रहा है। राहत और बचाव अभियान तेजी से चल रहे हैं।

सीएम कर कर रहे प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सीएम धामी आज देहरादून जिले के प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। उनके साथ स्थानीय विधायक और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। उन्हें राहत सामग्री, सुरक्षित ठहराव, भोजन, पानी और स्वास्थ्य सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड में है और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन लगातार सक्रिय हैं।

Abhishek Sinha
अभिषेक सिन्हाauthor

पत्रकारिता में 23वर्षों का अनुभव पिछले 19 वर्षों से उत्तराखंड की छोटी से लेकर बड़ी ख़बरों को करने में अहम योगदान एवं सबसे आगे, दिल्ली एनसीआर में जैन टीवी और BAG फिल्म्स के साथ उत्तराखण्ड में आजतक टीवी9,live india, और समाचार प्लस के लिए इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म के तहत कई बड़ी ख़बरों को जनता के सामने बड़ी निर्भीकतापूर्वक और ईमानदारी के साथ पेश किया और कई प्रतिष्ठित संस्थानों में अहम भूमिका के साथ जन सरोकार की ख़बरों में प्रमुखता से सबसे आगे और सटीक जानकारी के साथ ख़बरों को जनता के सामने परोसने का जस्बा और हिम्मत भरा लंबा सफ़र.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान