शहर

Ayodhya Ram Mandir Route: अयोध्‍या धाम जंक्‍शन से कैसे पहुंचे राम मंदिर, जान लीजिए किराया नहीं तो पछताएंगे

How Can Easily Reach Ram Mandir: श्रीराम जन्‍मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्‍ट के मुताबिक, 16 जनवरी से ही प्राण प्रतिष्‍ठा के लिए आवश्यक अनुष्‍ठानों का शुभारंभ हो जाएगा। 17 जनवरी को रामलला के विग्रह के साथ कलश यात्रा होगी और उसके बाद 18 जनवरी को मंडप प्रवेश पूजन होगा।

Image

अयोध्‍या धाम रेलवे स्‍टेशन और राम मंदिर।

How Can Easily Reach Ram Mandir: अयोध्‍या में राम मंदिर सजकर लगभग तैयार है। अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों की सौगात के बाद अब श्रद्धालुओं का आना भी शुरू हो जाएगा। देश और दुनिया लाखों-करोड़ों अयोध्‍या में अपने आराध्‍य प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के लिए आना चाहते हैं। अगर आप भी ट्रेन से अयोध्‍या आने वाले हैं और मंदिर का रास्‍ता नहीं पता है परेशान न हों। क्‍योंकि आपकी समस्या का समाधान हमारी इस खबर में है। दरअसल, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से राममंदिर के लिए बहुत से साधन उपलब्‍ध हैं। अयोध्‍या धाम जंक्‍शन से राम मंदिर की दूरी महज एक किलोमीटर ही है। स्‍टेशन के बाहर से ही आपको ई-रिक्‍शा, टेंपो, इलेक्ट्रिक बस और अन्‍य लग्‍जरी वाहन आसानी से मिल जाएंगे। हालांकि अगर आपको पब्लिक व्‍हीकल से नहीं जाना तो आप कैब भी बुक कर सकते हैं जो कि, ट्रैवल एजेंसी के माध्‍यम से मिल जाएगी।

अयोध्‍या धाम जंक्‍शन से ऐसे पहुंचे

बता दें कि, जब आप अयोध्‍या धाम रेलवे स्‍टेशन पहुंचेंगे तो आपको ज्‍यादा दूर तक नहीं जाना है बल्कि ई-रिक्‍शा, टेंपो या रिक्‍शे से आपको मात्र एक किमी तक आना है। राममंदिर आने के लिए स्टेशन के पास रामपथ स्थित टेढ़ी बाजार होकरआवागमन का मुख्य मार्ग है। यहां से आपको 10 रुपये किराया देना होगा और आप आसानी से पहुंचेंगे। हालांकि आपको ट्रैवल एजेंसी और अन्‍य लग्‍जरी वाहनों की भी सुविधा मिलेगी जिनका किराया ज्‍यादा होगा। राममंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को रामपथ पर इलेक्ट्रिक बस भी मिल जाएगी जो कि, मंदिर के सामने से ही गुजरेगी।

अयोध्‍या धाम में ये भी साधन

अयोध्‍या में राममंदिर के अलावा भी अगर आप घूमना चाहते हैं तो यहां आपको लिए टैक्सी, बस, टेम्पो, रिक्शा सहित परिवहन के कई साधन मिल जाएंगे। हालांकि ज्‍यादातर लोग यहां पर ऑटो और ई-रिक्‍शा से घूमना पसंद करते हैं।

22 जनवरी को उमड़ेगा जनसैलाब

श्रीराम जन्‍मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्‍ट के मुताबिक, 16 जनवरी से ही प्राण प्रतिष्‍ठा के लिए आवश्यक अनुष्‍ठानों का शुभारंभ हो जाएगा। 17 जनवरी को रामलला के विग्रह के साथ कलश यात्रा होगी और उसके बाद 18 जनवरी को मंडप प्रवेश पूजन होगा। प्रवेश पूजन के साथ ही वास्तु पूजन, गणपति पूजन और जलाधिवास होगा। फिर अलग-अलग दिनों में पवित्र नदियों के जल से शुद्धिकरण, अन्नाधिवास, शैयाधिवास होगा। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी गर्भगृह में रामलला की प्राण-प्रतिष्‍ठा करेंगे। इस दिन अयोध्‍या में जनसैलाब उमड़ने की उम्‍मीद है।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article