शहर

Chamoli Snowfall: मैदानी इलाकों में जोरदार बारिश, तो पहाड़ों पर शुरू हुई सीजन की पहली बर्फबारी

उत्तराखंड जिले में चमोली की ऊंची चोटियों में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है। बता दें कि जहां एक और निचले इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है तो वहीं दूसरी ओर ऊंची चोटियों में पहाड़ एक बार दूर से ही चांदी की तरह चमकने शुरू हो गए हैं।

Image

चमोली में शुरू हुई सीजन की पहली बर्फबारी

उत्तराखंड जिले के चमोली की ऊंची चोटियों में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है। आपको बता दें कि जहां एक और निचले इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है तो वहीं दूसरी ओर ऊंची चोटियों में पहाड़ एक बार दूर से ही चांदी की तरह चमकने शुरू हो गए हैं।

तो वहीं बात करें भू बैकुंठ नगरी बद्रीनाथ धाम की तो बद्रीनाथ धाम की ऊंची चोटियों में भी ताजी बर्फबारी देखने को मिल गई है। यहां भी सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है, हालांकि ऊंची चोटियां भले ही खूबसूरत जरूर दिखाई दे रही है लेकिन एक तरफ लोगों की परेशानियां भी अब बढ़नी शुरू हो गई है।

ऊंची चोटियों में बर्फबारी होने के चलते निचले इलाकों में ठंड का अहसास

बता दें की ऊंची चोटियों में बर्फबारी होने के चलते निचले इलाकों में ठंड ने अब दस्तक देना शुरू कर दिया है। वहीं आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से जोशीमठ की ऊंची चोटियों से लेकर बद्रीनाथ धाम की ऊंची चोटियां किस तरह से बर्फ की चादर में लिपटी हुई नजर आ रही है जो कि आप तस्वीरों के माध्यम से साफ-साफ देख सकते हैं।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article