शहर

Jharkhand Accident: हजारीबाग में भीषण हादसा, SUV-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत

झारखंड के हजारीबाग जिले में SUV और ट्रक की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। एसयूवी सवार शादी में शामिल होने के लिए धनबाद से गया जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

Image

सांकेतिक फोटो

Jharkhand Accident News: झारखंड के हजारीबाग जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां SUV और ट्रक की जोरदार टक्कर होने से 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं।बताया जा रहा है कि ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

टक्कर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई SUV

पुलिस ने बताया कि यह हादसा शनिवार शाम करीब 6 बजे दनुआ घाटी इलाके में हुआ। दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि SUV बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद शुरुआत में चार लोगों की मौत की खबर थी, लेकिन बाद में पुलिस ने गाड़ी से दो और शवों को बरामद किया, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई।

धनबाद से गया जा रही थी गाड़ी

पुलिस के अनुसार मृतकों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं। 42 वर्षीय शिव कुमार भुइयां अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए धनबाद से गया, इसी दौरान यह हादसा हुआ।

ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में टक्कर

चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह ने बताया कि SUV का ड्राइवर तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था, जब उसने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। तभी गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसके बाद वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेक पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!