Nuh Board Exam Cheating: हरियाणा का नूंह एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। लेकिन फिर से गलत वजह ही इसे चर्चा में लेकर आई है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक स्कूल की खिड़कियों से ढ़ेर सारे लोग लटके हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो हरियाणा के नूंह में बोर्ड इग्जाम के दौरान का है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
हरियाणा के नूंह में बोर्ड एग्जाम के दौरान जो नजारा दिखा, उसने एक बार फिर बिहार की याद दिला दी। कुछ साल पहले बिहार के हाजीपुर में भी एग्जाम सेंटर की खिड़कियों पर से इसी तरह से बोर्ड एग्जाम में बैठे छात्रों को नकल कराने के वीडियो और फोटो वायरल हुए थे। इस बार नूंह से ऐसा वीडियो सामने आया है। यह वीडियो एमएसडी सीनियर सेकेंड्री स्कूल का बताया जा रहा है।
