शहर

Haryana Weather: हरियाणा में बारिश और ठंड का डबल अटैक, सर्द हवाओं से बढ़ेगी गलन; घने कोहरे की आगोश में कई जिले

हरियाणा का मौसम (हरियाणा में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02 Feb 2026: हरियाणा में कहीं कड़ाके की ठंड पड़ रही है, तो कहीं बारिश का मौसम बना हुआ है। आज सुबह कई जिलों में घना कोहरा भी छाया रहा। आइए जानते हैं कि हरियाणा में आज कैसा मौसम रहने वाला है:

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

हरियाणा में आज का मौसम (02 Feb 2026): हरियाणा में बारिश के मौसम के बाद एक बार फिर ठंड ने जोर पकड़ लिया है। आज कई जिलों में कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग ने 8 जिलों में ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में कोहरे का प्रभाव भी बढ़ गया है। आज सुबह सोनीपत, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद और जीटी रोड के जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। जिसके कारण कई जगहों पर विजिबिलिटी 5 मीटर से कम रही। हालांकि अभी बारिश का दौर हरियाणा में खत्म नहीं हुआ है। अभी भी राज्य के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है। जिसके कारण आज कुछ जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। कहीं बारिश की संभावना जताई गई है तो कहीं ठंड का प्रकोप झेलने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत और कुरुक्षेत्र में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद प्रदेश में अब उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है। जिसके असर से रात का पारा नीचे लुढ़क सकता है। वहीं दिन में धूप निकले के कारण अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। जिससे सुबह-शाम ठंड का प्रकोप ज्यादा महसूस हो सकता है।

हरियाणा में बढ़ेगा घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में रविवार को अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। इस दौरान राज्य का सबसे गर्म जिला भिवानी रहा, जहां का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रेवाड़ी और आसपास के जिलों में मौसम साफ रहा, लेकिन ठंड से राहत महसूस नहीं हुई। IMD के अनुसार आने वाले दिनों में हरियाणा में सुबह के समय घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है। वेदर सिस्टम की वजह से वातावरण में नमी बढ़ने के कारण राज्य में कोहरे का प्रभाव बढ़ेगा। फिलहाल ठंड का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। जिसका असर धीरे-धीरे कम होने लगेगा और फरवरी के दूसरे पखवाड़े में ठंड विदा लेने लगेगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!