शहर

Haridwar में लगा भयंकर ट्रैफिक जाम, गर्मी से परेशान यात्रियों का हाल बेहाल; रेंगती नजर आई ट्रैफिक व्यवस्था

भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में लोग गर्मी से राहत पाने कि लिए हरिद्वार का रुख कर रहे हैं। देशभर से आए लोग हाईवे पर जाम में फंसे हुए हैं। शनिवार शाम से दिल्ली एनसीआर हरियाणा से लोगों का हरिद्वार पहुंचना शुरू हो गया था। जाम में गाड़ियों में फंसे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा-

Image

हरिद्वार में भयंकर ट्रैफिक जाम

Photo : iStock

Haridwar Traffic Jam: भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में लोग गर्मी से राहत पाने कि लिए हरिद्वार का रुख कर रहे हैं। देशभर से आए लोग हाईवे पर जाम में फंसे हुए हैं। शहर से लेकर हाईवे तक जाम ही जाम लगा हुआ है। जाम के बीच सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं। भीषण गर्मी के बीच हरिद्वार में ट्रैफिक जाम से लोगों का बुरा रहा। दूर-दूर से हरिद्वार पहुंचे लोग हाईवे पर जाम में फंसे हुए हैं। शनिवार शाम से दिल्ली एनसीआर और हरियाणा से लोगों का हरिद्वार पहुंचना शुरू हो गया था और रात भर कई जगहों पर जाम लगा रहा। पुलिस को भी जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं भीषण गर्मी के बीच जाम में फंसे लोग गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं। नेशनल हाईवे पर गाड़िया रेंग-रेंग कर चलती दिखाई दे रही हैं। लोगो का कुछ दूरी का सफर कई-कई घंटों में तय हो रहा है। वहीं मरीजो को ले जा रही एम्बुलेंस भी इस जाम में फंसी हुई नजर आई। जाम में फंसे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वीकेंड पर आए लोग जाम में फंसे

एसपी ट्रैफिक पंकज गैरोला का कहान है कि वीकेंड भारी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे हैं। साथ ही यात्रा का समय है। यहां चार धाम यात्रा पर भी काफी श्रद्धालुओं का आना हो रहा है। जिस कारण दो दिन यहां काफी ट्रैफिक रहा है। ट्रैफिक को लेकर हमारे द्वारा ट्रैफिक प्लान डायवर्सन प्लांन को लागू भी किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि हम नगला इमरती हाईवे से सभी ट्रैफिक को लक्सर होते हुए ऋषिकेश की और निकालते हैं। यह हरिद्वार होते हुए जाता है। पिछले 2 दिनों से ट्रैफिक का काफी ज्यादा ट्रैफिक रहा है। जाम को देखते हुए हमने पुलिस की ड्यूटी यहां के पूरे हाईवे पर लगाई है।

भारी संख्या में पहुंचे वाहन से लगा जाम

एसपी पंकज गैरोला ने आगे बताया कि जो हमारे सक्रिय जगह हैं। वहीं जो भारी वाहन है उनका दिन में आने-जाने पर रोक लगाया गया है। वहीं जाम में आ रही एंबुलेंस को जाम से समय पर निकालने के आदेश दिए गए हैं। इन दिनों यहां आने वाले वाहनों की संख्या काफी अधिक है, इसलिए इसमें थोड़ा समय भी लग रहा है। बहुत ज्यादा वाहनों के आवाजाही से ट्रैफिक बहुत स्लो है, लेकिन इसको मैनेज करने का काम किया जा रहा है। ऋषिकेश का भी यही हाल है। जिस कारण हरिद्वार से ऋषिकेश का सफर पूरा करने में कई घंटे लग रहे हैं।

शहर के होटल-धर्मशालाएं सब फुल

चार धाम यात्रा देश में शुरू है, जिससे कि हर दिन हजारों यात्रियों का हरिद्वार आना हो रहा है। वहीं गंगा घाटों पर भीड़ उमड़ी हुई है। शहर के सभी होटल-धर्मशालाएं लोगों से भरी हैं। दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ आदि से वाहनों के लोगों का आना जाना सुबह से शुरू है। जैसे जैसे समय बीत रहा है, यहां आने वाले वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिस कारण ट्रैफिक पर दबाव बढ़ रहा है। इस वजह से हरिद्वार-देहरादून हाईवे सहित कई जगहों पर जाम लग रहा है। चिलचिलाती धूप और उमस भरी मौसम में गाड़ियों में फंसे लोगों का हाल बेहाल है। रेलवे रोड, पोस्ट ऑफिस के आसपास भी ट्रैफिक जाम से बुरा हाल है। वहीं, रेलवे स्टेशन से लेकर वाल्मीकि चौक तो और बुरा हाल है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान