शहर

NH-9 पर रफ्तार का कहर! अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में घुसी कार, एक व्यक्ति की मौत और दो घायल

दिल्ली एयरपोर्ट से वापस लौट रही एक कार हापुड़ में NH-9 पर खड़े ट्रक में जा घुसी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मेरठ के अस्पताल में रेफर किया गया है।

Image

हापुड़ में दर्दनाक हादसा

Hapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में भीषण सड़क हादसा हो गया। शनिवार को एनएच-9 पर एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अनियंत्रित होकर ट्रक में घुसी कार

यह हादसा थाना शनिवार सुबह 11 बजे गढ़मुक्तेश्वर इलाके में हाईवे पर हुआ। बताया गया है कि हादसे का शिकार हुई यह कार दिल्ली एयरपोर्ट से वापस लौट रही थी। तभी अठसैनी गांव के पास पहुंचने पर कार अनियंत्रित हो गई और हाईवे किनारे खड़े मिनी ट्रक में घुस गई। इस हादसे में कार में फंसे दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें मेरठ के अस्पताल में रेफर किया गया है।

मृतक की पहचान

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह के अनुसार घायलों के नाम सलीम और जमशेद हैं, जिनकी हालत गंभीर है और इलाज के लिए उन्हें मेरठ के अस्पताल में भेजा गया है। इस हादसे में मृतक की पहचान 45 वर्षीय नूरआलम के तौर पर हुई है। रामपुर के कुकड़ी खेड़ा निवासी फुरकान ने बताया कि शुक्रवार देर रात राशिद को दिल्ली एयरपोर्ट छोड़ने के लिए उनके भाई नूरआलम अपने अन्य भाई के साथ गए थे। तभी वापसी के दौरान यह हादसा हो गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article