शहर

Haridwar: सूखी नदी में अचानक आई बाढ़, तिनके की तरह तैरने लगी कारें; देखें VIDEO

Haridwar: उत्तराखंड के हरिद्वार में सूखी नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद कई कारें पानी में तैरने लगी। मानसून के प्रवेश के बाद हरिद्वार में मूसलाधार बारिश हुई, जिसके बाद अचानक पानी का जलस्तर बढ़ गया और पार्किंग में खड़ी कारें गंगा में तैरने लगी।

Image

गंगा में तैरती कारें।

Photo : Twitter

Haridwar: उत्तराखंड के हरिद्वार में बारिश के बाद कई जगहों पर जलजमाव हो गया। साथ ही गंगा में अचानक पानी का जलस्तर बढ़ गया, जिस वजह से कई गाड़ियां पानी में बहने लगी। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पानी में कई गाड़ियां बहती हुई दिख रही है। बता दें कि प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है, जिसके बाद लगातार बारिश हो रही है।

हरिद्वार के कई इलाकों में जलभराव

बता दें कि हरिद्वार के उत्तरी इलाकों में भारी बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। लोगों के घरों में पानी घुस गया, साथ ही बाहर खड़ी कारें गंगा में बह गईं। हरिद्वार पुलिस ने बताया कि हरिद्वार में तेज बारिश से गंगा का जलस्तर काफी बढ़ गया। कुछ लोगों ने अपने वाहन पार्किंग स्थलों के बजाय खड़खड़ी में सूखी नदी के आसपास पार्क किये थे, जो तेज बरसात से गंगा नदी में बहने लगे। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया

गंगा में बहती कारों को देखकर यहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया। बारिश से स्थानीय लोगों को नुकसान भी पहुंचा है। लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

इस बार मौसम विभाग ने प्रदेश में पहले ही अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी कर दी थी। जिसके बाद सभी विभागों ने अपनी अपनी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article