शहर

Hamirpur News: जेन अल्फा के प्रदर्शन पर टाइम्स नाउ नवभारत की खबर का असर,अब बनेगी स्कूल तक पक्की सड़क

हमीरपुर में सड़क की मांग को लेकर स्कूली छात्रों (जेन अल्फा) के डीएम दफ्तर में प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने तेजी दिखाई। वन विभाग की NOC के बाद PWD ने 1.81 करोड़ की कार्ययोजना शासन को भेजी। टाइम्स नाउ ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था।

Image

हमीरपुर में मंगलवार को हुआ जेन अल्फा का प्रदर्शन

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में कल यानी मंगलवार 11 अगस्त को स्कूल में पढ़ने वाले जेन अल्फा ने डीएम अभिषेक गोयल के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। स्कूली छात्रों ने डीएम दफ्तर में घुसकर जमकर हंगामा किया। सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे बचे, हाथों में तिरंगा लेकर डीएम के दफ्तर में घुसे और धरने पर बैठ गए। स्कूली बच्चों की नाराजगी सड़क बनवाने का आश्वासन पूरा न होने को लेकर थी। बच्चे डीएम के निजी प्रवेश द्वार से सीधे उनके दफ्तर में पहुंच गए। बच्चों के प्रदर्शन से कलेक्ट्रेट में भारी हंगामा हुआ। टाइम्स नाउ नवभारत ने जेन अल्फा के इस प्रदर्शन को प्रमुखता से दिखाया।

आखिर स्कूली बच्चों के प्रदर्शन और हमारी खबर का असर आज देखने को मिला। टाइम्स नाउ नवभारत पर छात्रों के प्रदर्शन को प्रमुखता से दिखाने के बाद बच्चों की मांग पर तेजी से कार्रवाई हुई। अब वन विभाग से NOC मिलने के बाद PWD ने 1.81 करोड़ की कार्ययोजना बनाकर सासन को भेजी है।

अब जल्द टेंडर कराकर काम शुरू किया जाएगा

अब शासन स्तर पर अनुमति मिलने के बाद सड़क निर्माण के लिए टेंडर कराकर कार्य शुरू कराया जाएगा। कलेक्ट्रेट में स्कूली बच्चों व ग्रामीणों के प्रदर्शन को लेकर ADM वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को इस संबंध में पहले भी जानकारी दी जा चुकी है।

छात्रों के प्रदर्शन के चलते छावनी बना कलेक्ट्रेट

बता दें कि कल यानी मंगलवार को जेन अल्फा के प्रदर्शन के चलते जिला कलेक्ट्रेट को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। स्कूली बच्चों ने जिला अधिकारी के दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों को जिला कलेक्ट्रेट में तैनात पुलिसकर्मियों ने रोका। छात्र इससे पहले भी अपनी मांगें मनवाने के लिए कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं।

स्कूली छात्रों की मांगें क्या हैं?

हमीरपुर में आंदोलनकारी छात्रों की मांग है कि स्कूल तक आने-जाने के लिए पक्की सड़क का निर्माण होना चाहिए। कच्चा रास्ता होने के कारण बारिश के चलते स्कूली बच्चे और बच्चियां स्कूल नहीं जा पाते हैं। बारिश के दौरान यह रास्ता दलदल में तब्दील हो जाता है। आरोप है कि जिला अधिकारी ने पहले भी सड़क बनवाने का आश्वासन दिया, लेकिन पूरा नहीं किया। इसी कथित झूठे आश्वासन के चलते स्कूली छात्रों और ग्रामीणों ने मंगलवार को सदर कोतवाली इलाके में जिला कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article