देश

हवा में इंडिगो विमान का इंजन फेल, कोलकाता-चेन्नई फ्लाइट की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, 224 यात्री सुरक्षित

Chennai Airport News: कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की उड़ान 6E-723 की चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग। बाएं इंजन में खराबी के बाद 'फुल इमरजेंसी' घोषित, 224 यात्री सुरक्षित।

Image

हवा में इंडिगो विमान का इंजन फेल, कोलकाता-चेन्नई फ्लाइट की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, 224 यात्री सुरक्षित

IndiGo Flight Emergency Landing: कोलकाता (CCU) से चेन्नई (MAA) जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-723 में हवा में ही एक बड़ा तकनीकी संकट खड़ा हो गया। उड़ान के दौरान विमान का बायां इंजन अचानक निष्क्रिय हो गया। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर आनन-फानन में रात 11:29 बजे (23:29 IST) 'फुल इमरजेंसी' घोषित कर दी गई। इमरजेंसी घोषित होते ही चेन्नई एयरपोर्ट अथॉरिटी और आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों ने रनवे पर फायर ब्रिगेड और मेडिकल एंबुलेंस की तैनाती कर दी।

विमान का निर्धारित समय रात 11:30 बजे था। आपात स्थिति के बावजूद कुशल पायलटों ने रात 11:37 बजे विमान को चेन्नई हवाई अड्डे के रनवे 25 पर सुरक्षित उतार लिया। विमान में कुल 224 लोग सवार थे। सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

10 मिनट बाद वापस ली गई 'फुल इमरजेंसी'

विमान की सुरक्षित लैंडिंग और शुरुआती तकनीकी निरीक्षण के बाद रात 11:47 बजे 'फुल इमरजेंसी' को आधिकारिक रूप से वापस ले लिया गया। चेन्नई एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पुष्टि की है कि घटना के बाद हवाई अड्डे पर सभी विमान परिचालन सामान्य रूप से जारी हैं। विमान सेवा कंपनी और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा इंजन में आई तकनीकी खराबी के कारणों की जांच की जा रही है।

‘लेजर लाइट' से पायलट का ध्यान बंटा, कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरने से पहले विमान ने चक्कर काटा

इससे पहले कुआलालंपुर से शनिवार को 159 यात्रियों लेकर कोलकाता आ रही मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान एमएच-184 के लिए यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई (एनएससीबीआई) अड्डे पर उतरने के दौरान तब समस्या खड़ी हो गयी जब पायलट का ध्यान ’लेजर बीम’ से भटक गया था। हवाई अड्डा सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इस उड़ान को शनिवार रात 11:20 बजे उतरना था, लेकिन जब विमान रनवे से लगभग आठ नॉटिकल मील दूर था, तो पायलट ने कथित तौर पर मध्यमग्राम-बारासात की तरफ से कॉकपिट की ओर आती हुई एक तेज ’लेजर लाइट’ नजर आयी। सूत्रों के अनुसार विमान रात करीब 11 बजकर 25 मिनट पर विमानतल पर उतरा तथा सभी यात्री एवं चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article