गुरुग्राम

Gurugram: गुरुग्राम में इस डबल डेकर ट्रेन पर हुई पत्‍थरबाजी, टूटे कई खिड़की के शीशे टूटे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2023, 07:53 PM IST

Gurugram: सराय रोहिल्ला से जयपुर जाने वाली डबल डेकर ट्रेन पर गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के पास पथराव हुआ है। इस पत्‍थरबाजी में एक बोगी को नुकसान पहुंचा है। उसके शीशे टूट कर कोच के अंदर फैल गए। हालांकि इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं लगी। आरपीएफ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Image

डबल डेकर ट्रेन पर पथराव

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गुरुग्राम रेलवे स्‍टेशन से निकलने के बाद हुई पत्‍थरबाजी
  • इस घटना में कोच सी 9 के शीशा टूट कर सीटों पर फैल गए
  • आरपीएफ ने मामला दर्ज कर शुरू किया जांच


Gurugram: साइबर सिटी गुरुग्राम में रेलवे स्टेशन के पास सराय रोहिल्ला से जयपुर जाने वाली डबल डेकर ट्रेन गाड़ी संख्या 12986 पर पथराव का मामला सामने आया है। ट्रेन पर यह पथराव बीती रात को हुआ। इस पत्‍थरबाजी में ट्रेन के कोच नंबर सी 9 को नुकसान पहुंचा है। पत्‍थर ट्रेन के शीशे तोड़कर यात्रियों की सीट तक पहुंच गए। गनीमत यह रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई। घटना के बाद यात्रियों ने टीटीई के पास पहुंच इसकी शिकायत दर्ज कराई। आरपीएफ ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कोच सी 9 में सवार यात्रियों ने बताया कि यह ट्रेन शाम को पांच बजकर 37 मिनट पर सराय रोहिल्ला से रवाना हुई थी और दिल्ली कैंट होते हुए यह ट्रेन 6:15 मिनट पर गुरुग्राम पहुंची। यहां पर पांच मिनट रूकने के बाद यह ट्रेन गुरुग्राम स्‍टेशन से कुछ ही दूर गई होगी कि बोगी पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। यह देख बोगी में सवार यात्री दहशत में आ गए। पत्‍थर लगने से शीशा टूट कर सीटों पर फैल गए। इस दौरान यात्री बचने के लिए जगह तलाशते नजर आए। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी नितिन सरोहा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना हुई है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। इस घटना में यात्रियों को चोट नहीं आई है।

पहले भी हो चुका इस ट्रेन पर पत्‍थरबाजी

बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब इस डबल डेकर ट्रेन पर पत्‍थरबाजी हुई है। इससे पहले अक्‍टूबर 2021 में भी इसी ट्रेन पर सरा रोहिला स्‍टेशन के पास पत्‍थरबाजी हुई थी। उस हादसे में कुछ यात्रियों को चोटे भी आई थी। आरपीएफ ने जांच की पत्‍थरबाजी के आरोप में चार युवकों को भी गिरफ्तार किया था। वहीं इस साल भी वंदे भारत एक्सप्रेस पर बार पथराव हो चुका है। दिल्‍ली से बंगाल जाने वाली इस ट्रेन पर दोनों बार बिहार के किशनगंज में पथराव हुआ। इस घटना के बाद ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच से पता चला था कि कुछ किशोरों ने ट्रेन पर पथराव किया। पुलिस ने चार नाबालिगों को पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article