गुरुग्राम

Dwarka Expressway Update: द्वारका एक्सप्रेसवे पर रहें सावधान! अगर किया ये काम तो कटेगा चालान ; खास डिवाइस रखेगी नजर

Dwarka Expressway Update: द्वारका एक्सप्रेसवे पर वाहन चलाने से पहले आपको सभी एडवाइजरी से वाकिफ रहना होगा। इसमें ओवर स्पीडिंग समेत अन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए स्पीड कैमरे लगाए जाएंगे।

Image

द्वारका एक्सप्रेसवे

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Dwarka Expressway Update: भारत का पहला एलिवेटेड द्वारका एक्सप्रेसवे लोगों के लिए खोल दिया गया है। इस पर तेज स्पीड से गाड़ियां दौड़ रही हैं। हालांकि, वाहन चालकों के लिए कुछ नियम भी बनाए गए, जिन्हें फॉलो करना होगा। किसी प्रकार से नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई भी की जा सकती है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने तेज रफ्तार वाहनों के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे और एनएच-48 पर स्पीड कैमरे लगाने का प्लान बना चुकी है। इस काम को करने के लिए एक कंपनी को ठेका दिया गया है। आने वाले छह महीने के अंदर इन कैमरों को लगा दिया जाएगा।

स्पीड लिमिट निर्धारित

जानकारी के मुताबिक, स्पीड कैमरे के साथ-साथ सर्विलांस कैमरे भी लगाए जाएंगे। इनका कंट्रोल रूम द्वारका एक्सप्रेस वे पर दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर गांव बजघेड़ा के समीप स्थित टोल प्लाजा पर बनाया जाएगा। इसी माह 11 मार्च को द्वारका एक्सप्रेस वे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। करीब 29 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस वे का गुरुग्राम हिस्सा खोल दिया गया है। एक्सप्रेसवे पर 120 से 150 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से वाहन दौड़ रहे हैं, जबकि स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। इतना ही नहीं जल्दी पहुंचने की चाहत में कई लोग गलत दिशा में वाहन चला रहे हैं। लिहाजा, इन सभी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए स्पीड कैमरे लगाने की योजना तैयार कर उसे जल्द अंजाम देने की दिशा में कदम बढ़ा दिया गया है।

यातायात उल्लंघन करने पर कटेगा चालान

हालांकि, इन सभी गतिविधियों पर यातायात पुलिस नजर रख रही है। यातायात उल्लंघन कर रहे वाहन चालकों के चालान काट रही है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए एनएचएआई ने चुनाव आचार संहिता लगने से पूर्व एक कंपनी को स्पीड और सर्विलांस कैमरे लगाने का ठेका आवंटित कर दिया है। इससे उन वाहन चालकों से निपटने में आसानी होगी जो मनमानी तरीके से एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां दौड़ा रहे हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article