गुरुग्राम

IPS वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या ने हिलाया सिस्टम; सुसाइड नोट में दफन कई राज, आखिर मौत के पीछे किसका हाथ?

हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की संदिग्ध मौत ने पूरे पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया है। उनका आठ पन्नों का सुसाइड नोट कई वरिष्ठ अधिकारियों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोपों से भरा बताया जा रहा है। फिलहाल जांच जारी है और इस आत्महत्या की वजहों पर से पर्दा उठना बाकी है।

Image

IPS वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या ने हिलाया सिस्टम; सुसाइड नोट में दफन कई राज, आखिर मौत के पीछे किसका हाथ?

IPS Y Puran Kumar Suicide Case: हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की सुसाइड अभी भी मिस्ट्री बनी हुई है। लेकिन उनकी सुसाइड के लिए कौन जिम्मेदार है इसका राज छिपा है उनके फाइनल नोट यानी सुसाइड लेटर के अंदर। 8 पेज का यह सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद तो कर लिया है लेकिन इसमें क्या लिखा है इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक साझा नहीं की गई है। इस सुसासाइड लेटर को लेकर सूत्रों ने जानकारी दी है वो बेहद चौंकाने वाली है वाई पूरण कुमार की मौत के पीछे हरियाणा पुलिस के सीनियर अफसरों द्वारा की जा रही मानसिक प्रताड़ना हो सकती है सूत्रों की माने तो चंडीगढ़ पुलिस को IPS वाई. पूरन कुमार के घर से जो 8 पन्ने का सुसाइड नोट मिला है उसमें उन्होंने हरियाणा पुलिस के कुछ बड़े अफसरों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। इसमें करीब 10 बड़े पुलिस अधिकारियों के नाम हैं। मृतक IPS वाई पूरन कुमार ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उन्हें कई वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

प्रोफेशनल करियर को बर्बाद करने का प्रयास

बताया जा रहा है कि, सुसाइड नोट में उन्होंने साफ कहा कि इन अफसरों ने उनके प्रोफेशनल करियर को बर्बाद करने का प्रयास किया है। हालांकि चंडीगढ़ पुलिस ने फिलहाल उन नामों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार ये मामला रोहतक के भ्रष्टाचार केस से जुड़ा हुआ है जहां एक शराब व्यापारी मंथली मांगने के आरोप में पूरण कुमार का सुरक्षा कर्मी सुशील गिरफ्तार भी हुआ है। इस सुसाइड को घटना को लेकर हमने चंडीगढ़ SSP कंवरदीप कौर से भी बात की उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में कल शाम को प्रेस नोट के जरिए हमने अब तक जांच में कुछ तथ्य सामने आए हैं वो हमने साझा किए हैं।

बेसमेंट के एक कमरे में मिला शव

चंडीगढ़ पुलिस द्वारा अब तक की जांच के मुताबिक पुलिस थाना-11 को मंगलवार दोपहर लगभग 1:30 बजे मकान नंबर 116, सेक्टर 11, चंडीगढ़ से आत्महत्या की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही थाना 11 की पुलिस टीम तथा चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान वाई. पूरन कुमार, आईपीएस (2001 बैच), हरियाणा कैडर के रूप में हुई है।मृतक का शव घर के बेसमेंट के एक कमरे में गोली लगने की अवस्था में पाया गया। घटनास्थल पर CFSL (सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) की टीम को बुलाया गया। पूरे घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करवाई गई।

मामले की आगे की जांच जारी

भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को CFSL टीम द्वारा जब्त किया गया। घटना में प्रयुक्त हथियार को भी जब्त किया गया है। मौके से एक ‘वसीयत’ (Will) और एक ‘अंतिम पत्र’ (Final Note) भी बरामद कर जब्त किए गए हैं, साथ ही अन्य सामग्रियाँ भी ज़ब्त की गई हैं। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है। मृतक की पत्नी अपनी की मौजूदगी में बुधवार को डॉक्टरों के एक बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article