Leopard in Gurugram: गुरुग्राम के टिकली गांव में तेंदुआ दिखने से लोगों में खौफ का माहौल है। अरावली से सटे इस गांव में एक नहीं बल्कि दो तेंदुए सोमवार को घुस आए। .ये तेंदुए गोशाला में घुस गए। जिसके बाद वहां मौजूद गायों पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने तेंदुए के बारे में वन्यजीव प्राणी विभाग को सूचना दी। जिसके बाद डीएफओ ने गांव का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा है। यह घटना गोशाला में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले एक महीने से जंगल से कई बार तेंदुए गांव में आ चुके हैं और एक महीने में दस से ज्यादा गोवंश को अपना शिकार बना चुके हैं।
CCTV में कैद हुई घटना
ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को अलग-अलग समय पर दो तेंदुए गोशाला में प्रवेश करते दिखाई दिए। सीसीटीवी फुटेज में दोनों तेंदुए गेट के पास बनी दीवार के ऊपर से आते दिखे। गोशाला के अंदर घुसते ही तेंदुए ने एक गोवंश पर महला किया और उसे मार डाला। जिसके बाद वहां चला गया। इसके थोड़ी देर बाद दूसरा तेंदुआ गोशाला में प्रवेश करता हुआ दिखाई दिया।
DFO ने गांव और गोशाला का दौरा किया
वन्य जीव विभाग के डीएफओ राजेश चहल ने मंगलवार को टिकली गांव का दौरा किया। साथ ही गोशाला का भी मुआयना किया। उन्होंने लोगों से कहा है कि वे सतर्क रहें और गोशाला या मंदिर जाते समय अकेले न जाएं। गांव में आ रहे ये तेंदुए इंसानों पर हमला नहीं करते हैं। फिर भी इन्हें पकड़ने के लिए विभाग की ओर से गोशाला में जाल लगाया जाएगा। जिससे तेंदुए को पकड़कर अन्य जगहों पर छोड़ा जा सके।
गांव में गोवंश को शिकार बना रहे तेंदुए
टिकली गांव के एक निवासी के अनुसार यह गांव अरावली की पहाड़ियों से बेहद करीब है। इस वजह से गांव में हमेशा जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि तेंदुए बीते एक महीने से गांव में दहशत फैला रखी है। तेंदुए रात में गांव के गोशाला में आकर एक गोवंश को अपना शिकार बनाते हैं, फिर वहां से चले जाते हैं। उन्होंने बताया कि गांव की गोशाला पहाड़ों से सटी होने के कारण तेदुंए इसमें आसानी से घुस जाते हैं और गायों पर हमला कर देते हैं।
