राँची

Jamshedpur: GST इंटेलिजेंस की टीम ने स्क्रैप कारोबारी को किया गिरफ्तार, करोड़ों के हेरफेर का आरोप

Jamshedpur News: जमशेदपुर में जीएसटी घोटाला मामले में स्क्रैप कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उन्होंने करोड़ों रुपये का हेरफेर किया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Jamshedpur News: जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने करोड़ों की टैक्स चोरी के मामले में जमशेदपुर से स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल को गिरफ्तार किया है। जायसवाल को जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने अपने ऑफिस बुलाया और उनसे करीब तीन घंटे तक पूछताछ की।

पूछताछ के बाद गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, उनसे 150 करोड़ से भी अधिक की जीएसटी की हेराफेरी के मामले में कई सवाल पूछे गए। जायसवाल ज्यादातर सवालों के जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

अब तक पांच लोग गिरफ्तार

ज्ञानचंद जायसवाल झारखंड के जाने-माने कारोबारी हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि जीएसटी की हेराफेरी में जमशेदपुर से लेकर कोलकाता तक 100 से ज़्यादा फर्जी कंपनियां शामिल हैं और इनके जरिए 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की लेनदेन की गई है। इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जायसवाल पहले से कई मामलों में इनकम टैक्स विभाग और जीएसटी के रडार पर थे। 16 फरवरी 2024 को उनके तीन ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article