गुरुग्राम

गुरुग्राम: आग बुझाने का सामान बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका; 2 कर्मचारियों की मौत

दौलताबाद इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फायरबॉल फैक्ट्री में धमाके के साथ भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो कर्मचारियों की मौत की खबर है। फिलहाल दमकल की 25 गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

Image

दौलताबाद इंडस्ट्रियल एरिया में आग

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

गुरुग्राम: इन दिनों आग की घटनाएं आम हो गई हैं। शनिवार तड़के तकरीबन ढाई बजे दौलताबाद इंडस्ट्रियल एरिया में फायरबॉल बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक धमाके होने शुरू हो गए । धमाके इतनी जोरदार रहे कि कई किलोमीटर दूर तक उसकी आवाज सुनी गई और फैक्ट्री के लगभग 500 मीटर के दायरे में बनी अन्य फैक्ट्रियां और मकान के घरों के शीशे टूट गए । इस हादसे में दो कर्मचारियों की मौत की खबर है। फिलहाल दमकल की 25 गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

भूमि फायर बॉल में धमाके से लगी आग

दौलताबाद इलाके में भूमि फायर बॉल नाम की फैक्ट्री में लगी आग की वजह से आसपास की चार-पांच फैक्ट्रियों को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है । इस हादसे में दो कर्मचारियों की मौत की सूचना है, जबकि चार अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं । दमकल विभाग को जैसे ही आग की जानकारी मिली, उसके बाद गुरुग्राम के सभी फायर स्टेशन से लगभग 25 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं । जब फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आई तब भी फैक्ट्री में जोरदार धमाके हो रहे थे । दमकल विभाग के कर्मचारियों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया । घटना के बाद गुरुग्राम पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर आई है । एक व्यक्ति की और दबे होने की आशंका है। फिलहाल राहत कार्य जारी है। मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी मौजूद हैं। ये हादसा रात करीब 2.30 बजे हुआ।

रात भर सहमे रहे लोग

दरअसल, फायरबॉल बनाने वाली यह फैक्ट्री गुरुग्राम के दौलताबाद इंडस्ट्रियल एरिया में है । फायरबॉल का इस्तेमाल आग बुझाने के लिए ही किया जाता है, लेकिन आज गुरुग्राम में फायरबॉल बनाने वाली फैक्ट्री में आग कैसे लगी इसके कारणों की जांच की जा रही है । रात में जब फैक्ट्री में धमाके होने लगे तो धमाकों की आवाज सुनकर लोग रात भर सहमे रहे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!