गुरुग्राम

हरियाणा का मोस्ट वांटेड कुख्यात गैंगस्टर मैनपाल बादली अरेस्ट, 7 लाख का था इनाम, कंबोडिया से लाया गया भारत

कुख्यात गैंगस्टर मैनपाल बादली को हरियाणा STF की टीम ने धर दबोचा। बादली को कम्बोडिया से भारत लाया गया। हरियाणा पुलिस ने इस पर ₹7 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। मैनपाल पर हत्या समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। जेल में रहते हुए भी हत्या करने का आरोप है।

Image

मैनपाल पर हत्या समेत कई गंभीर मामले दर्ज (फोटो: Times Now)

Gangster Manpal Badli Arrested: हरियाणा का मोस्ट वांटेड कुख्यात गैंगस्टर मैनपाल बादली को एसटीएफ ने कंबोडिया से डिपोर्ट कराकर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। बता दें बादली को 10 दिन पहले कंबोडिया में हिरासत में लिया गया था। उसके ऊपर सात लाख रुपये का इनाम घोषित था। हत्या, हत्या के प्रयास, फिरौती सहित कई मामलों में उसकी तलाश थी।

हरियाणा पुलिस ने इस पर 7 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। मैनपाल 29 अगस्त 2018 को परोल पर जेल से बाहर आया था। जिसके बाद विदेश में जाकर अपने गैंग को ऑपरेट कर रहा था। गैंगस्टर मैनपाल शुरुआत में ट्रैक्टर रिपेयर का काम सीखता था, लेकिन साल 2000 में अपने चाचा की हत्या के बाद अपराध की दुनिया में कदम रखा। हरियाणा पुलिस की बदमाशों की सूची में मैनपाल बादली नंबर-1 मोस्ट वांटेड बदमाश है।

लंबे समय से विदेश से ऑपरेट कर रहा था अपना गिरोह

एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि मैनपाल को करीब 10 दिन पहले कंबोडिया में हिरासत में लिया गया था और एक गुप्त अभियान के तहत केंद्रीय एजेंसियों तथा गुरुग्राम एसटीएफ के एक संयुक्त दल ने उसे पकड़ा था। मैनपाल कथित तौर पर लंबे समय से विदेश से अपना गिरोह संचालित कर रहा था।

हत्या समेत कई गंभीर मामले दर्ज

उन्होंने बताया कि मैनपाल को 29 अगस्त 2018 को पैरोल पर जेल से रिहा किया गया था, जिसके बाद वह विदेश भाग गया था। उसके खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उस पर जेल में रहते हुए एक हत्या करने का भी आरोप है। अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम एसटीएफ टीम बुधवार दोपहर को एक संवाददाता सम्मेलन में उसकी गिरफ्तारी के बारे में पूरी जानकारी साझा करेगी।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article