बॉलीवुड

Diwali पर बेटों से दूर रहकर तड़पीं Celina Jaitly, डर बयां कर बोलीं- मां का प्यार मत भूलना...

Celina Jaitly Stays Away From Sons On Diwali: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सेलिना जेटली लगातार दूसरी दिवाली अपने बेटों से दूर रहीं। उन्होंने पोस्ट शेयर कर अपना दर्द बयां किया।

Image

Celina Jaitly ने बयां किया दिवाली पर बेटों से दूर रहने का दर्द (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Celina Jaitly Stays Away From Sons On Diwali: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। लेकिन इन दिनों सेलिना जेटली निजी जिंदगी से जुड़ी परेशानियों से गुजर रही हैं। सेलिना जेटली ने इस साल लगातार दूसरी बार अपने बेटों से दूर होकर दिवाली मनाई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बेटों से दूर होने का दर्द बयां किया। सेलिना जेटली ने तीनों बच्चों के साथ फोटो पोस्ट की। उन्होंने अपना डर साझा करते हुए लिखा कि कहीं मेरे बेटे अपनी मां का प्यार न भूल जाएं। सेलिना जेटली की ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana की तारीफ में Ram Gopal Varma ने पढ़े कसीदे, रणबीर-यश की एक्टिंग ने जीता दिल

    सेलिना जेटली ने अपने तीनों बेटों को पोस्ट में याद किया। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "विंस्टन, विराज और अर्थु, तुम्हारी बहुत याद आती है... मेरी जिंदगी की सबसे रोशन दिवाली सिर्फ तुम्हारे साथ ही थी, मेरे बेटों। मैंने तुम्हें बड़े प्यार से पाला। यकीन नहीं होता कि यह तुम्हारे बिना मेरी दूसरी दिवाली है। जब पहली बार तुम्हें अल्ट्रासाउंड में देखा था, तभी से तुम तीनों मेरी जिंदगी की रोशनी बन गए थे। मुझे तुम्हारी वो पहली छोटी-छोटी किक आज भी याद हैं, जो मेरे जन्मदिन के एक दिन पहले मेरे लिए किसी तोहफे से कम नहीं थीं। मुझे हर समोसा, हर पानी पुरी, हर केक, हर सिनेमन रोल और हर लादी पाव याद है, जो मैंने तुम्हारे लिए इतने प्यार से बनाए थे।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Alia Bhatt Diwali Photos: राहा की क्यूटनेस ने लूटा दिल, कपूर परिवार की दिवाली की अनदेखी तस्वीरें वायरल

      सेलिना जेटली ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "यह सोचकर मेरा दिल टूट जाता है कि तुम्हारे मासूम और नन्हे दिलों को इतना दर्द सहना पड़ रहा है। तुम्हें ऐसा महसूस कराया जा रहा है कि तुम्हें किसी एक का पक्ष चुनना होगा। मेरा सबसे बड़ा डर यही है कि तुम्हें कही जा रही बातों के बीच तुम अपनी मां का प्यार न भूल जाओ। मैं तुम्हें बताना चाहती हूं कि एक बार फिर मेरे पास और कोई रास्ता नहीं बचा था। उन चीजों को सुरक्षित रखना जरूरी था, जो मम्मी की हैं और जिन्हें मम्मी ने अपनी मेहनत से कमाया है।" सेलिना जेटली ने पोस्ट में लिखा कि तुम्हारे पिता के प्रति मैं हमेशा आभारी रहूंगी कि उन्होंने मेरे साथ मिलकर तुम्हें इस दुनिया में लाने में मेरा साथ दिया। मेरी बस यही दुआ है कि जिस दर्द और हालात ने हमारे परिवार को तोड़ दिया, वे तुम्हारे मासूम दिलों से कभी उनकी अच्छाई और रोशनी न छीन पाएं।"

      सेलिना जेटली यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, "मुझे उम्मीद है कि तुम्हें मम्मी याद आती होगी। तुम्हें हमारा साथ बिताया हर वो पल याद होगा। कैसे हम एक-दूसरे से लिपटकर सोते थे, कैसे कैरम खेलते थे, तुम्हारे लिए मम्मी के हाथों से बना खाना, मम्मी के गले लगाना और बीमार होने पर तुम्हारा ख्याल रखना...। मुझे तुम्हारी बहुत याद आती है, मेरे बेटों। मेरा घर, मेरी बाहें और मेरा प्यार हमेशा तुम्हारे लिए खुले हैं। तुम्हें किसी एक को चुनने की जरूरत नहीं है। तुम्हारी जिंदगी में हमेशा तुम्हारे माता-पिता दोनों की जगह है।"

      सेलिना जेटली ने आखिर में लिखा कि मम्मी ने तुम्हें कभी नहीं छोड़ा। हमने जो जिंदगी साथ बिताई, जो प्यार मैंने तुम्हें दिया और जो भविष्य हम साथ बना सकते हैं, उसे कोई भी कभी मिटा नहीं सकता। मम्मी ने तुमसे कभी किसी एक को चुनने के लिए नहीं कहा। तुम ही मेरी जिंदगी में आगे बढ़ते रहने की सबसे बड़ी वजह हो।

      मेरे विंस्टु, विराज और अथु, तुम तीनों को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं। एक्ट्रेस ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा, "सिया राम, हनुमान जी और मां बगलामुखी हमेशा तुम्हारी रक्षा करें, तुम्हारे दिलों को खुशियों और रोशनी से भरकर रखें और तुम्हें मम्मी के कभी न खत्म होने वाले प्यार और समर्पण का एहसास कराते रहें। आज भी तुम तीनों का इंतजार है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article