गुरुग्राम

Gurugram में शीतलहर का प्रकोप, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलें संभलकर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 03:18 PM IST

Gurugram: साइबर सिटी गुरुग्राम में हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच मौसम विभाग ने कल से भीषण शीतलहर और धुंध का अलर्ट जारी किया है। जिसके साथ जिला प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी कर लोगों से कम से कम घर से बाहर निकलने और अन्‍य बचाव का सुझाव दिया है। सोमवार को गुरुग्राम में न्‍यूनतम तापमान 5 डिग्री के करीब पहुंचा।

Image

सड़क पर फैली घने धुंध की चादर

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • गुरुग्राम में सोमवार को घने कोहरे के साथ भीषण ठंड
  • कल से कोल्‍ड-डे अलर्ट, पड़ेगी जमकर शीतलहर और धुंध
  • जिला प्रशासन ने लोगों को बताए ठंड से बचाव के उपाय

Gurugram: साइबर सिटी गुरुग्राम इस समय हाड़ कंपा देने वाली ठंड की चपेट में है। नए साल के पहले दिन से कोहरे और शीतलहर ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है। सोमवार को साल और सप्‍ताह का पहला वीक डे होने के बाद भी घने कोहरे की वजह से सुबह सड़कों पर सन्‍नाटा पसरा नजर आया। वाहन धुंध के कारण फोग लाइट में भी रेंगती नजर आई। वहीं दूसरी ओर भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी कोल्‍ड डे अलर्ट के बाद गुरुग्राम जिला प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी कर लोगों को शीतलहर से बचाव का सुझाव दिया है।

गुरुग्राम साल के पहले दिन से घने धुंध और कड़ाके की ठंड के चपेट में है। सोमवार को न्‍यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। धुंध के कारण सूर्य देवता भी छिपे नजर आए। जिसकी वजह से दिन के तापमान में भी खास बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई। आज अधिकतम तापमान जहां 16 डिग्री रहने की उम्‍मीद है, वहीं न्‍यूनतम तापमान 5 डिग्री के आस-पास रह सकता है। वहीं, कल से कोल्‍ड वेव चलने की चेतावनी है। जिससे मंगलवार को अधिकतम तापमान जहां 16 डिग्री रह सकता है, वहीं न्‍यूनतम तापमान 4 डिग्री के नीचे जा सकता है। इस कोल्‍ड डे अलर्ट को लेकर हरियाणा राज्य राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की एडवाइजरी जारी करते हुए गुरुग्राम डीसी निशांत कुमार यादव ने लोगों से सावधान रहकर शीतलहर आपदा से बचाव का आह्वान किया है।

एडवाइजरी में दिए शीतलहर से बचाव के सुझाव

डीसी निशांत यादव ने बताया कि मौसम विभाग ने भीषण ठंड और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। शीतलहर के दौरान जितना हो सके घर के अंदर ही रहें। जरूरी होने पर अगर बाहर निकलते हैं तो ठंडी हवा से बचने के लिए ज्‍यादा से ज्‍यादा गर्म कपड़े पहनें। बुजुर्ग और बच्चों की ठीक से देखभाल करें। साथ ही अकेले रहने वाले पड़ोसियों से भी मिलकर हाल चाल पूछते रहें। शरीर की गर्मी बचाए रखने के लिए टोपी एवं जलरोधी जूतों का इस्‍तेमाल जरूर करें। साथ ही अपने फेफड़ों की सुरक्षा के लिए अपना मुंह ढक कर रखें। ज्‍यादा से ज्‍यादा गर्म तरल पदार्थ पिएं, इससे शरीर को ठंड से लड़ने में मदद मिलती है। डीसी ने कहा कि शरीर में गर्मी बनाए रखने और बीमार होने से बचने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करें। शीतदंश के लक्षण जैसे हाथ और पैरो की उंगलिया, कान की लौ तथा नाक की ऊपरी सतह सफेद व पीला पड़ने पर तुरंत मेडिकल सहायता लें।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!