गुरुग्राम

Gurugram News: गुरुग्राम डिपो को मिलेंगी 189 ई टिकटिंग मशीन, एक बटन दबाते ही निकलेगा टिकट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2023, 09:47 PM IST

Gurugram E-Ticketing Machines: गुरुग्राम के रोडवेज बस डिपो को जल्द ही 189 ई-टिकटिंग मशीन मिलेंगी। मशीनों में किराया और किलोमीटर संबंधित डेटा अपलोड किया जा रहा है। रूट संबंधित जानकारी अपलोड होने के बाद मशीनें गुरुग्राम डिपो भेज दी जाएंगी। मशीनों को चलाने के लिए परिचालकों को ट्रेनिंग भी होगी। ईटीएम मिलने के बाद परिचालकों को टिकट पंचिंग से छुटकारा मिलेगा।

Image

गुरुग्राम बस डिपो को मिलेंगी 189 ई-टिकटिंग मशीन(फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गुरुग्राम के रोडवेज बस डिपो को मिलेंगी 189 ई-टिकटिंग मशीन
  • मशीनों में किराया और किलोमीटर संबंधित डेटा हो रहा अपलोड
  • ईटीएम मिलने के बाद परिचालकों को टिकट पंचिंग से मिलेगी राहत


Gurugram E-Ticketing Machines: हरियाणा के गुरुग्राम बस डिपो के परिचालक अब यात्रियों को टिकट पंचिंग करके नहीं देंगे, बल्कि अब एक बटन दबाते ही टिकट बाहर निकल आएगा। गुरुग्राम की रोडवेज बसों में जल्द ही ई-टिकट की सुविधा शुरू होगी। गुरुग्राम से हरियाणा के विभिन्न जिलों और दूसरे प्रदेशों में जाने वाली रोडवेज बसों समेत लोकल रूटों पर चलने वाली बसों के किलोमीटर और उसके अनुसार किराया भी तय किया जा रहा है। 189 इलेक्ट्रानिक टिकटिंग मशीन (ईटीएम) गुरुग्राम बस डिपो को मिलेंगी। मशीनों में रूट संबंधित जानकारी अपलोड होने के बाद मशीनें गुरुग्राम डिपो में भेजी जाएंगी। मशीनों को चलाने के लिए परिचालकों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

ट्रेनिंग में बताया जाएगा कि रूटों पर किसी स्टॉपेज की टिकट निकालने के लिए कौन से बटन दबाना होगा हैं, कागज का रोल मशीन में कैसे लगाया जाएगा, अगर ई-टिकटिंग मशीन में कोई परेशानी आती है तो कैसे इसको ठीक करेंगे।

टिकट बनाने में लगेगा समय कम

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, ई-टिकटिंग प्रणाली से जहां परिचालकों को टिकट बनाने में समय कम लगेगा, वहीं किराया संबंधी दिक्कतें भी दूर हो जाएंगी। गुरुग्राम बस डिपो में मौजूदा समय में विभिन्न रूटों पर 97 सामान्य रोडवेज बसें, छह वॉल्वो और किलोमीटर स्कीम के तहत 35 बसों का संचालन हो रहा है। परिचालकों को ई-टिकटिंग मशीन मिलने के बाद रोडवेज विभाग का टिकट छपवाने का खर्च कम हो जाएगा। मशीन द्वारा एक प्रिंट पर कई यात्रियों के लिए एक टिकट निकाली जा सकती है। इसके साथ ही रूट पर यात्रियों की अलग-अलग टिकटों का संयोजन (जोड़) करने में परिचालक का वक्त भी बचेगा।

जिस रूट पर बटन दबाएंगे करेंगे, प्रिंट होकर निकलेगा टिकट

आपको बता दें कि अगर छह सवारी एक साथ रोडवेज बस में सफर कर रही हैं, तो परिचालक को अलग-अलग टिकट बनानी पड़ती हैं। टिकट बनाते वक्त कर रहित, कर सहित, सीटीयू और टोल टैक्स की अलग-अलग टिकटों का जोड़ करना होता है, जिससे परिचालक का टिकट काटने का वक्त और कागज दोनों बर्बाद होते हैं। परिचालक ई-टिकटिंग मशीन मिलने के बाद जिस रूट पर क्लिक करेंगे, उसी रूट पर यात्री के उतरने वाली जगह की टिकट प्रिंट होकर मशीन से निकलेगी। गुरुग्राम बस डिपो के मुख्य निरीक्षक (सीआई) राजबीर ने कहा कि गुरुग्राम डिपो में 189 ई-टिकटिंग मशीन परिवहन विभाग की ओर से आनी हैं। गुरुग्राम डिपो के तहत चलने वाली रोडवेज बसों के किलोमीटर और किराए को मशीनों में अपलोड किया जा रहा है। जल्द ही मशीन डिपो में पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए परिचालकों को भी ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article