गुरुग्राम

Gurugram: मालिक बन अकाउंटट को की WhatsApp Call, कंपनी के खाते से ट्रांसफर करवाए करोड़ों रुपये, 9 लोग गिरफ्तार

Gurugram: गुरुग्राम में एक निजी कंपनी के अकाउंट को कुछ बदमाशों ने मालिक बनकर कॉल किया और उससे करोड़ों रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले पर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Image

गुरुग्राम में ठगी

Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित एक निजी कंपनी से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठगी की इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने दिल्ली और बिहार से नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, कंपनी के अकाउंट विभाग के कर्मचारी को ‘व्हाट्सएप’ कॉल कर एक व्यक्ति ने खुद को निजी फर्म का मालिक बताया और करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया।

कंपनी में करोड़ों की ठगी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि फोन करने वाले ने कर्मचारी से कंपनी के बैंक खाते से विभिन्न खातों में धनराशि भेजने को कहा। ये लेनदेन 19 मई से 27 मई के बीच किया गया। पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी के बारे में पता चलने के बाद कर्मचारी ने पुलिस से संपर्क किया और साइबर अपराध दक्षिण पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

उसने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद साइबर पुलिस ने 29 मई और 30 मई को चार आरोपियों गौरव, जतिन शर्मा, शिवम और अंकित को दिल्ली से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बिहार के सीवान में संचालित एक फर्जी कॉल सेंटर से भी अपने संबंधों का खुलासा किया। निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में टीम सोमवार को सीवान पहुंची।

छापामारी में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने जब आरोपियों के ठिकाने पर छापा मारा तो पाया कि बंद कमरे में पांच लोग मोबाइल फोन और लैपटॉप के जरिए विभिन्न बैंक खातों में पैसे भेज रहे थे। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद आफताब, मोहम्मद आरिफ, इरशाद हुसैन, वजीर अली और अमलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) साइबर प्रियांशु जैन ने कहा, "पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके गांव के एक सहयोगी ने उन्हें बैंक खाते उपलब्ध कराए थे।"

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article