गुरुग्राम

Gurugram: अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, ऐसे लगाते थे चूना

गुरुग्राम में अकाउंटिंग कंपनी की फर्जी वेबसाइट बनाकर तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के नाम पर अमेरिकी नागरिकों को ठग रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है।

Image

Gurugram: अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, ऐसे लगाते थे चूना

गुरुग्राम: गुरुग्राम पुलिस ने एक अकाउंटिंग कंपनी की फर्जी वेबसाइट बनाकर तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के नाम पर अमेरिकी नागरिकों को ठग रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बताया कि फर्जी कॉल सेंटर के प्रबंधक और आठ महिलाओं समेत कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 17 सीपीयू बरामद किए गए हैं।

फर्जी कॉल सेंटर

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उद्योग विहार फेज 2 में प्लॉट नंबर 270 से एक फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा है, जहां कथित तौर पर अमेरिका के लोगों को ठगा जा रहा है। निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में साइबर पुलिस की एक टीम ने कल रात एक गुप्त सूचना मिलने के बाद छापेमारी की।

अधिकारियों ने बताया कि जब टीम वहां पहुंची तो पुरुष और महिलाएं कंप्यूटर पर काम कर रहे थे और कॉल करने में व्यस्त थे। पुलिस ने बताया कि वे एक प्रसिद्ध अकाउंटिंग कंपनी के नाम पर फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article