गुरुग्राम

Gurugram: गुरुग्राम में उच्‍च अधिकारियों पर विजिलेंस का शिकंजा, रिश्वत लेने के आरोप में एचसीएस अधिकारी समेत पांच गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 04:53 PM IST

Gurugram: गुरुग्राम विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेन-देन के दो अलग-अलग मामलों में एक एचसीएस और एक डीईओ अधिकारी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों अधिकारियों पर 10-10 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप है। विजिलेंस ने डीईओ को 10 लाख रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह दोनों अधिकारी इस समय नूंह जिले में तैनात हैं।

Image

एचसीएस अधिकारी समेत पांच गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • नूंह जिले से गिरफ्तार किए गए दोनों अधिकारी
  • एचसीएस अधिकारी पर चुनाव जिताने के लिए पैसा लेने का आरोप
  • डीईओ को विजिलेंस ने 10 लाख रुपये लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Gurugram: गुरुग्राम विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेन-देन मामले में बड़ी कार्रवाई की है। 20 लाख रुपये रिश्वत के दो अगल-अलग मामलों में विजिलेंस ने हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) के एक अधिकारी और एक जिला शिक्षा अधिकारी के साथ नूंह जिले में तैनात तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस द्वारा रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए एचसीएस अधिकारी की पहचान वकील अहमद के रूप में हुई है। ये अधिकारी हरियाणा के विमुक्त और घुमंतू जनजातीय बोर्ड के सचिव थे और इस समय नूंह जिले में तैनाती थी। वकील अहमद के अलावा इनके भाई व दो अन्‍य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक दूसरे मामले में डीईओ को भी गिरफ्तार किया गया है।

विजिलेंस के अनुसार, एचसीएस अधिकारी वकील अहमद और तीन अन्य लोगों को हाल ही में हुए जिला परिषद चुनावों में जीत दिलाने के बादले शिकायतकर्ता के रिश्तेदार से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस के अनुसार इन सभी आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 सहित आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन आरोपियों से विजिलेंस पूछताछ कर सबूत जुटाने में लगी हुई है।

शिक्षा सामग्री की खरीद और आपूर्ति के नाम पर रिश्वत

वहीं एक दूसरे मामले में विजिलेंस ने नूंह के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) रामफल धनखड़ को भी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डीईओ ने शिक्षा सामग्री की खरीद और आपूर्ति के आदेश देने के लिए एक शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद इसकी शिकायत विजिलेंस को दी गई। विजिलेंस अधिकारियों ने ट्रैप लगाकर आरोपी को शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। विजिलेंस के अनुसार, इस आरोपी के खिलाफ भी भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार डीईओ पर यह भी आरोप है कि, आरोपी शिकायतकर्ता से दो लाख रुपये रिश्वत पहले ही ले चुका है। आरोपी को बुधवार को नूंह की जिला अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड हासिल की गई है। विजिलेंस की दो बड़े अधिकारियों पर सख्‍त कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें