गुरुग्राम

Gurugram: 14 साल के किशोर ने दो नाबालिग बहनों का किया यौन शोषण, एक ही जगह पढ़ते थे ट्यूशन

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2022, 01:53 PM IST

Gurugram: गुरुग्राम में एक किशोर पर दो नाबालिग बहनों का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। किशोर पर आरोप है कि, ट्यूशन पढ़ने के लिए जाते और वहां से आते समय यह उनका यौन शोषण करता था। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Image

किशोर ने नाबालिग बहनों का किया यौन शोषण

KEY HIGHLIGHTS
  • नाबालिग बहनों के साथ आरोपी लंबे समय से कर रहा था यौन शोषण
  • आरोपी ने रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने गई नाबालिग को भी नहीं बख्शा
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच, आरोपी से मिली अहम जानकारी

Gurugram: गुरुग्राम में एक किशोर द्वारा दो नाबालिग बहनों का यौन शोषण करने का बड़ा मामला सामने आया है। पीड़ित बहनों की मां की तरफ से शिकायत मिलने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने 14 वर्षीय आरोपी किशार से भी पूछताछ की है। हालांकि अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की जांच कर तथ्‍य जुटाए जा रहे हैं। दोनों बच्चियों की काउंसलिंग भी की जा रही है। जांच में पता चला है कि, पीड़ित लड़कियां और आरोपी लड़का एक ही जगह पर ट्यूशन पढ़ते थे। इस दौरान ही आरोपी ने दोनों के साथ यौन शोषण किया।

लड़कियों की मां की तरफ से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि, दो दिन पहले मेरी एक बेटी ने अपनी एक परिचित को बताया कि, भैया (आरोपी) ने ट्यूशन जाते समय उसे गलत तरीके से छुआ। उस परिचित ने इसकी जानकारी मुझे दी। इसके बाद जब मैनें अपनी दोनों बेटियों से इस बारे में पूछा तो दोनों ने आरोपी द्वारा यौन शोषण किए जाने की जानकारी दी। दोनों बेटियों से बातचीत के दौरान दूसरी बेटी ने भी मुझे बताया कि, भैया ने रक्षा बंधन वाले दिन उसके साथ भी ऐसा ही किया था। उस समय पीड़ित बच्‍ची आरोपी को उसके घर राखी बांधने के लिए गई थी।

आरोपी किशोर ने ट्यूशन जाते व आते समय रास्‍ते में किया था यौन शोषण

पीड़ित बच्चियों की काउं‍सलिंग के दौरान पुलिस को पता चला है कि, आरोपी किशोर अक्‍सर ट्यूशन जाते और वहां से आते समय रास्‍ते में इस तरह से यौन शोषण करता था। साथ ही इन बच्चियों को वह किसी से न बताने के लिए धमकाता भी था। पीड़ित और आरोपी जिस रास्‍ते से ट्यूशन पढ़ने जाते थे, पुलिस उस रास्‍ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही ट्यूशन पढ़ाने वाले व्‍यक्ति और आरोपी किशोर से भी पुलिस की एक टीम पूछताछ करने में जुटी है। थाना प्रभारी पूनम ने बताया कि, इस मामले में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हम तथ्यों की पुष्टि करने के लिए पूछताछ कर रहे हैं। इस दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं। कानून के अनुसार, आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article