Gurugram: न्यू ईयर को सेलिब्रेट करने के लिए गुरुग्राम में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऑल नाइट न्यू ईयर पार्टी के लिए डिस्को, क्लब, होटल, रिसोर्ट, फार्म हाउस आदि में बुकिंग भी शुरू हो गई हैं। कोरोना के बढ़ते खतरे के बाद भी युवा इस साल न्यू ईयर सेलिब्रेशन करने को बेताब हैं। गुरुग्राम में न्यू ईयर पार्टी पर किसी तरह की पाबंदी नहीं है, हालांकि इसकी अनुमति पुलिस से लेनी होगी। गुरुग्राम में लगभग सभी न्यू ईयर पार्टी 31 दिसंबर की शाम 8 बजे से शुरू हो जाएंगी।
इन पार्टीज में आपको मॉडर्न म्यूजिक के अलावा पारंपरिक ढोल और नगाड़ों पर भी झूमने का मौका मिलेगा। कई जगहों पर आयोजित पार्टीज में फेमस कलाकार भी आने वाले हैं। जिसके हिसाब से इन पार्टियों में एंट्री फीस भी तय की गई है। इनके पास आप ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से ले सकते हैं। आइए जानते हैं गुरुग्राम की कुछ फेमस न्यू ईयर पार्टी के बारे में।
‘बिस्मिल की महफिल न्यू ईयर इव 2023’
गुरुग्राम के 29 सेक्टर में स्थित एक फेमस होटल में न्यू ईयर पर ‘बिस्मिल की महफिल लाइव प्रोग्राम’ का आयोजन किया गया है। इस प्रोग्राम का टिकट आप बुक माई शो से बुक कर सकते हैं। यह कार्यक्रम 31 दिसंबर रात 8 बजे से शुरू होगा। इसमें आप प्रसिद्ध कलाकार बिस्मिल का लाइव परफॉर्मेंस देख सकते हैं।
स्पेशल डांस प्रोग्राम
गुरुग्राम के एमजी रोड पर स्थित एक फेमस नाइट क्लब में आप दोस्तों के साथ मॉर्डन म्यूजिक पर जमकर डांस कर सकते हैं। यह क्लब खासतौर पर डांस के लिए युवाओं के बीच प्रसिद्ध है। यहां पर पंजाबी और बॉलीवुड की धुन पर डांस प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। यहां पर आपको खाने-पीने की सुविधा भी मिलेगी। यह पार्टी 31 दिसंबर की रात 10 बजे से शुरू होगी। इसकी टिकट भी बुक माई शो से बुक कर सकते हैं।
सिंगर साजन का लाइव म्यूजिक कंसर्ट
एमजी रोड पर स्थित एक अन्य क्लब में आपको फेमस डीजे वरुण के रैप की धुन पर थिरकने का मौका मिलेगा। यहां पर आप दोस्तों के साथ फेमस सिंगर साजन के लाइव म्यूजिक कंसर्ट का आनंद भी ले सकते हैं। यानी यहां पर आपको डांस व म्यूजिक का डबल मजा मिलेगा। इसका टिकट भी ऑनलाइन मौजूद है।
जिक्र प्रोग्राम
इस न्यू ईयर पार्टी प्रोग्राम को “जिक्र” नाम दिया गया है। जिस बार में इस प्रोग्राम का आयोजन होगा, वह हुडा मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है। इस “जिक्र” प्रोग्राम में लाइव म्यूजिक कंसर्ट का लुफ्त ले सकते हैं। यहां पर कई फेमस सिंगर लाइव कंसर्ट करेंगे। इसका टिकट भी ऑनलाइन मौजूद है।
