गुरुग्राम

Gurugram: गुरुग्राम के लोगों को बड़ी राहत, इस तारीख तक संपत्ति कर जमा करने पर 50% का बंपर छूट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2023, 04:57 PM IST

Gurugram News: गुरुग्राम नगर निगम ने डिफाल्‍टर संपत्ति धारकों को बड़ा मौका देने के साथ सख्‍ती की योजना तैयार कर ली है। निगम ने आखिरी मौके के तौर पर बकायादारों को 31 जनवरी तक संपत्तिकर जाम करने पर ब्याज में 50 प्रतिशत तक की छूट दी है। इसके बाद संपत्ति जब्‍त कर निलाम करने की कार्रवाई शुरू होगी।

Image

गुरुग्राम के लोगों को निगम का तोहफा, संपत्ति कर पर 50% की छूट

KEY HIGHLIGHTS
  • 31 जनवरी तक बकाया कर जमा कराने पर ब्‍याज पर 50 फीसदी छूट
  • फरवरी से बड़े डिफाल्‍टरों पर शुरू करेगी कार्रवाई, जब्‍त होगी संपत्ति
  • करीब आठ हजार बकायदारों पर बकाया है 700 करोड़ का कर

Gurugram News: गुरुग्राम नगर निगम ने संपत्ति धारकों को संपत्तिकर जमा करने का बड़ा मौका देने के साथ बंपर छूट दी है। निगम ने आखिरी मौके के तौर पर बकायादारों को संपत्तिकर जाम करने पर ब्याज में 50 प्रतिशत तक की बंपर छूट दी है। निगम का यह छूट 31 जनवरी तक जारी रहेगा। इस दौरान संपत्ति धारक 9 फीसदी ब्‍याज के साथ अपना बकाया कर जमा करा सकते हैं। इसके बाद बकायादारों से 18 फीसदी ब्याज के साथ संपत्तिकर वसूल किया जाएगा। निगम ने ऐसे डिफॉल्टरों की पहचान कर सख्ती से निपटने की तैयारी भी अभी से शुरू कर दी है।

गुरुग्राम निगमायुक्त पीसी मीणा ने इस संबंध में हालही में निगम अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की थी, जिसमें डिफॉल्टरों के पूरे आंकड़े रखे गए थे। इन आंकड़ों के अनुसार, निगम क्षेत्र के आठ हजार संपत्तिधारकों ने बीते दस साल से संपत्तिकर के तौर पर एक भी रुपये नहीं जमा कराया है। इन सभी बकायादारों पर निगम का करीब 700 करोड़ रुपये संपत्ति कर बकाया है। निगमायुक्त ने अधिकारियों को जल्द से जल्‍द बकाया गृहकर वसूलने का निर्देश दिया है। जिसके बाद आखिरी मौके के तौर पर निगम ने ब्‍याज में 50 फीसदी छूट देने का फैसला किया।

सभी जोन के टॉप के 25 डिफाल्‍टरों की लिस्‍ट हो रही तैयार

गुरुग्राम निगम अधिकारियों ने बताया कि, गृहकर जमा नहीं करने वाले सभी डिफाल्‍टरों की सूची तैयार की जा रही है। लोगों को 31 जनवरी तक आखिरी मौका दिया गया है। इसके बाद निगम इन डिफॉल्टरों की संपत्तियों को सील कर इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करेगा। नगर निगम द्वारा सबसे पहले चारों जोन के टॉप 25-25 डिफॉल्‍टरों पर कार्रवाई शुरू करेगा। इनकी संपत्ति को निगम जब्‍त करने के बाद ई-नीलाम कर अपना बकाया वसूल करेगा। इसके अलावा छोटे बकायदारों के खिलाफ भी नगर निगम द्वारा सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम चार साल से भेज रहा डिफॉल्टरों को नोटिस

निगम अधिकारियों ने बताया कि संपत्तिकर जमा नहीं करवाने वाले लोगों को बीते चार साल से लगातार कर जमा करवाने के लिए नोटिस भेजा जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इन डिफाल्‍टरों को अब तक 20 से ज्यादा बार नोटिस भेजा जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद भी लोग अपना बकाया संपत्तिकर जमा करवाने को तैयार नहीं है। इसलिए नगर निगम अब नोटिस नहीं भेजेगा, सीधी कार्रवाई करेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article