गुरुग्राम

Gurugram News: राजीव चौक पर शर्मनाक हरकत, मॉडल के सामने पैंट की जिप खोलकर गंदी हरकत करने लगा शख्स

गुरुग्राम के राजीव चौक पर एक मॉडल के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला जब यहां अपनी कैब का इंतजार कर रही थीं, तभी एक अनजान व्यक्ति उनके पास आया और घूरने लगा। इसके बाद उसने पैंट की जिप खोलकर मॉडल के सामने अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया।

Image

गुरुग्राम में मॉडल के सामने गंदी हरकत करता शख्स

घटना दिल्ली से सटे NCR के प्रमुख शहर गुरुग्राम की है। घटना 2 अगस्त की सबुह 11 बजे की है। जब एक मॉडल (डिजिटल कंटेंट क्रिएटर) गुरुग्राम में राजीव चौक चौराहे पर अपनी कैब आने का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उस मॉडल के साथ एक एक ऐसी घटना घटी, जिससे वह काफी डर गई। किसी तरह घर पहुंचकर उस मॉडल ने इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी।

गुरुग्राम के सबसे व्यस्त रहने वाले राजीव चौक पर मॉडल के साथ यह शर्मनाक और भयावह घटना हुई। दरअसल यह मॉडल जयपुर से गुरुग्राम आई थी। वह एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर है और उनके इंस्टाग्राम पर 38 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

मॉडल का कहना है कि जब वह राजीव चौक पर अपनी कैब का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान एक अजनबी व्यक्ति उनके पास आया और उन्हें घूरने लगा। उसके कुछ ही देर बाद उस अजनबी शख्स ने अपने पैंट की जिप खोली और अश्लील हरकत करने लगा। ऐसी हरकत देखकर मॉडल स्तब्ध रह गई और डर के चलते उस समय किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दे पायी।

हालांकि, इस घटना से उबरते हुए मॉडल ने महिला हेल्पलाइन और पुलिस को कॉल किया, लेकिन किसी ने उनकी कॉल का उत्तर नहीं दिया। मॉडल का कहना है कि आखिरकार जब उनका संपर्क हुआ तो पुलिस ने ऑनलाइन शिकायत लेने से इनकार कर दिया। मॉडल का कहना है कि इससे उन्हें बहुत ही निराश हुई और वह असहाय महसूस करने लगीं।

इसके बाद उन्होंने इसके संबंध में अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी और एक वीडियो भी शेयर किया। जिससे मॉडल के साथ हुई उस घटना का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो देख लोगों में गुस्सा फूट पड़ा और प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे।

आखिर पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार हो जाएगा। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सार्वजनिक सुरक्षा पर सवालिया निशान तो खड़े कर ही दिए हैं। इसके अलावा सिस्टम की लापरवाही से भी पर्दा हटाया है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article