गुरुग्राम

Gurugram: दिल्ली से जयपुर जाने वालों के लिए बुरी खबर! हीरो होंडा फ्लाईओवर का एक लेन बंद; ये है कारण

गुरुग्राम में हीरो होंडा फ्लाईओवर क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद इसका एक लेन बंद कर दिया गया। इसके लिए छह कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Gurugram Hero Honda Flyover: दिल्ली से जयपुर जाने वालों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गुरुग्राम हीरोहोंडा फ्लाई ओवर के एक हिस्से के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद एहतियाती तौर पर एक लेन पर यातायात बंद कर दिया है। अधिकारी ने बताया कि 20 मीटर के क्षतिग्रस्त हिस्से के कारण किसी भी हादसे को टालने के लिए एनएचएआई के छह कर्मियों को तैनात किया गया है।

विशेषज्ञों की समिति गठित

अधिकारी ने बताया कि प्राधिकरण ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय एक विशेषज्ञ समिति बनाई है और उसे पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारणों पर अगले सात दिन में एक रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। गुरुग्राम यातायात पुलिस के अनुसार दिल्ली-जयपुर मार्ग पर स्थित इस फ्लाईओवर के एक हिस्से का प्लास्टर रविवार रात को गिर गया जिसके बाद एक लेन सोमवार को बंद कर दिया गया।

मरम्मत होने तक फ्लाईओवर का एक लेन बंद

पुलिस उपायुक्त (यातायात) वीरेंद्र विज ने कहा कि हीरो होंडा फ्लाईओवर से दो फुट तक प्लास्टर उखड़कर गिर गया जिसके कारण अवरोधक लगा दिए गए हैं और एक लेन पर यातायात को रोक दिया गया है। हमारे पुलिसकर्मी तैनात हैं तथा तीन लेन में बिना किसी रूकावट के यातायात सुचारू ढंग से चल रहा है। एनएचएआई के अधिकारी उसकी मरम्मत करवा रहे हैं।

कब बना था फ्लाईओवर?

बता दें कि यह फ्लाईओवर 1400 मीटर लंबा है, जिसे करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से 2014-2017 के दौरान बनाया गया था।

इस फ्लाईओवर पर ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article