गुरुग्राम

Gurugram Metro News: गुरुग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, जुड़ेगा एक और नया मेट्रो रूट; यहां पढ़ें पूरी खबर

Gurugram Metro News: गुरुग्राम मेट्रो लिमिटेड और हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन द्वारा मिलेनियम सिटी सेंटर स्टेशन को गोल्फ कोर्स रोड स्थित रैपिड मेट्रो स्टेशन से जोड़ने की योजना बनाई गई है। इस योजना से गुरुग्राम को एक और नया मेट्रो रूट मिलेगा, जिससे कई लोगों को लाभ मिलेगा।

Image

गुरुग्राम मेट्रो में जुड़ेगा एक और रूट

Gurugram Metro News: गुरुग्राम मेट्रो लिमिटेड (GMRL)और हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (HMRTC) द्वार अधिक से अधिक लोगों को मेट्रो सेवा देने की तैयारी की जा रही है। मेट्रो ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों की यात्रा को आसान और सुविधाजन बनाने के लिए GMRL और HMRTC मिलेनियम सिटी सेंटर स्टेशन को गोल्फ कोर्स रोड स्थित रैपिड मेट्रो के सेक्टर 42-43 से जोड़ने की योजना बना रही है। मेट्रो की इस नई लाइन को डालने के बाद एक या दो नहीं बल्कि 5 सेक्टर को सीधे तौर पर इसका लाभ मिलेगा। इन दोनों स्टेशनों को जोड़ने के लिए GMRL के अध्यक्ष डी. थारा की अध्यक्षता में एक बैठक का भी आयोजन किया गया था।

मिलेनियम सिटी सेंटर स्टेशन को सेक्टर 42-43 रैपिड मेट्रो से जोड़ने की योजना

करीब एक सप्ताह पहले डी. थारा की अध्यक्षता में हुई बैठक में शामिल अधिकारियों को मिलेनियम सिटी सेंटर स्टेशन को सेक्टर 42-43 रैपिड मेट्रो से जोड़ने की योजना बनाने के लिए निर्देश दिए गए। इसको लेकर GMRL और HMRTC दोनों ने तैयारी शुरू कर दी है। दोनों मिलकर गलेरिया रोड पर मेट्रो चलाने की संभावनाओं की तलाश कर रहे हैं। क्योंकि अभी केवल योजना को तैयारी की जा रही है, इसलिए ये कहना मुश्किल होगा कि इस नए रूट पर कितने मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। लेकिन ये तय है कि 2.4 किमी लंबी इस लाइन से कई लोगों को लाभ होगा।

यहां के लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

नए रूट के बनने से सुशांतलोक वन, डीएलएफ फेज चार, सेक्टर 27, सेक्टर 42 और सेक्टर 43 के लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। वह मेट्रो सुविधा के साथ यात्रा कर सकेंगे और जाम की दिक्कतों का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।

पुराने गुरुग्राम तक मेट्रो विस्तार

16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पुराने गुरुग्राम मेट्रो की आधारशिला रखी गई थी। यहां 28.50 किमी लंबा रूट तैयार किया जाएगा, जो मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से पुराने गुरुग्राम होते हुए साइबर सिटी तक जाएगा। इस रूट पर 27 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। एचएमआरटीसी (HMRTC) मेट्रो विस्तार के लिए भूमि का सर्वेक्षण कर रही है। जानकारी के अनुसार, 5 किमी जमीन का सर्वेक्षण किया जा चुका है और 12.7 किमी जमीन के हिस्से के सर्वेक्षण का कार्य एक कंपनी को सौंपा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बोरवेल खोदकर मिट्टी और पानी के सैंपल लिए जाएंगे, जिसकी जांच की जाएगी। उसके आधार पर परियोजना के आगे का काम पूरा किया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article