गुरुग्राम

Fake Injection: 'मौत का सौदागर': गुरूग्राम में बेचा जा रहा कैंसर का नकली इंजेक्शन, तुर्की का रहने वाला है आरोपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2023, 12:34 AM IST

Fake Injection Turkey Connection: गुरूग्राम में हरियाणामुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने ड्रग्स कंट्रोल विभाग और अपराध शाखा के साथ मिलकर कैंसर के नकली इंजेक्शन बेचने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Fake Cancer Injection: हरियाणा के गुरूग्राम से एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे मानवता भी शर्मसार हो जाए,लोग अपने चंद फायदे के लिए गंभीर मरीजों को भी शिकार बनाने से नहीं चूक रहे हैं, ऐसे ही नकली इंजेक्शन को असली बताकर भारी रकम लेकर बेचने का मामला सामने आया है वो भी कैंसर जैसी अति गंभीर बीमारी का।

बताते हैं कि इस रैकेट की खबर तो थी उसी के आधार पर हरियाणा के मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने ड्रग्स कंट्रोल विभाग और अपराध शाखा के साथ मिलकर कैंसर के नकली इंजेक्शन बेचने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।

सीएम उड़नदस्ता और ड्रग्स विभाग की टीम ने कनिष्क राजकुमार नाम के एक शख्स को नोएडा के सेक्टर-62 से गिरफ्तार किया था उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मुंबई पुलिस से बातकर होटल में ठहरे तुर्किए नागरिक अली को पकड़वाया।

बताते हैं कि इसमें तुर्किए के रहने वाला एक शख्स जिसका नाम अली बताया जा रहा है उसको अपराध शाखा व ड्रग्स विभाग की टीम मुंबई से गिरफ्तार कर गुरुग्राम ले आई है उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि कैसे वो और कितने समय से वो इस काम को अंजाम दे रहा था। अली तुर्किए का रहने वाला है इंटरनेशनल गैंग का सदस्य बताया जाता है जो नकली इंजेक्शन के गोरखधंधे में लगा है।

कैंसर पीड़ित मरीज के लिए ढाई लाख रुपये में कैंसर का नकली इंजेक्शन

हरियाणा सीएम उड़न दस्ते को खबर मिली थी कि गुरूग्राम के एक नामी अस्पताल के सामने सेक्टर-52 में एक कैंसर पीड़ित मरीज के लिए ढाई लाख रुपये में कैंसर का नकली इंजेक्शन सप्लाई किया जायेगा जिस पर टीम मौके पर पंहुची तो ये सारा मामला खुलता गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article