गुरुग्राम

Gurugram News: गुरुग्राम के इन रूट्स से मिलेगी सूरजकुंड मेले की बस, जानें किराया और टाइम टेबल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 12:13 PM IST

Gurugram: फरीदाबाद के सूरजकुंड हस्‍तशिल्‍प मेले के लिए जीएमसीबीएल ने गुरुग्राम और दिल्‍ली से बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है। इन दोनों रूट पर पूरे दिन बसें मिलेंगी। गुरुग्राम से मेले तक जाने के लिए जहां 40 रुपये किराया देना पड़ेगा, वहीं दिल्‍ली से मेले तक जाने के लिए 15 रुपये किराया देना पड़ेगा।

Image

गुरुग्राम की सिटी बस

KEY HIGHLIGHTS
  • गुरुग्राम से रोजाना चार बसें लगाएंगी आठ फेरी
  • दिल्‍ली के शिवाजी स्‍टेडियम से मिलेगी मेले के लिए बस
  • गुरुग्राम से मेले के लिए 40 और दिल्‍ली से 15 रुपये किराया

Gurugram: फरीदाबाद में आयोजित होने वाले सूरजकुंड हस्‍तशिल्‍प मेले तक पर्यटकों को पहुंचाने के लिए गुरुग्राम प्रशासन ने बड़ी तैयारी की है। तीन फरवरी से 18 फरवरी तक चलने वाले इस मेले में जाने के लिए यात्रियों को गुरुग्राम से सीधी बस सेवा मिलेगी। गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) मेले के लिए गुरुगमन सिटी बसों संचालन की घोषणा की है। ये बस सेवा पयर्टकों को दो रूट पर मिलेगा। इसमें पहला रूट गुरुग्राम से सूरजकुंड मेला तक है, वहीं दूसरे रूट दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम टर्मिनल से सूरजकुंड मेला तक रहेगा। इन दोनों रूट पर पर्यटकों को पूरे दिन मेले के लिए बस सुविधा मिलेगी। जीएमसीबीएल प्रबंधन ने इन बसों के आवागमन को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है।

जीएमसीबीएल द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार यात्रियों को गुरुग्राम बस अड्डा से मेले के लिए पहली बस सुबह 10:10 बजे मिलेगी। यह बस वहां पर करीब 11:40 बजे पहुंचेगी। इसके अलावा यहां ये 10:30 बजे, 11:30 बजे, दोपहर 12:30 बजे और 3:30 बजे मेले के लिए बस जाएगी। गुरुग्राम बस अड्डा से अंतिम बस शाम चार बजे चलेगी। वहीं, मेला स्‍थल से भी हर एक घंटे में वापसी की बस मिलेगी। मेला स्थल से आखिरी बस रात 8:30 बजे मिलेगी। जीएमसीबीएल अधिकारियों ने बताया कि, सूरजकुंड मेला स्थल के लिए जाने वाली सभी बसें एमजी रोड, आया नगर, बदरपुर, खानपुर होकर जाएंगी। इस रूट पर चार सिटी बसें चलेंगी और सभी बसें दिन में दो-दो फेरे लगाएंगी। गुरुग्राम से सूरजकुंड मेला स्थल ते जाने का किराया 40 रुपये है। वापसी में भी यही किराया लगेगा।

दिल्‍ली से रोजाना छह बस

दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम टर्मिनल से सूरजकुंड मेला तक के लिए जीएमसीबीएल ने तीन बस सेवा शुरू किया है। ये सभी बसें रोजाना दो-दो फेरी लगाएंगी। जीएमसीबीएल प्रबंधक जी सी यादव ने बताया कि इस रूट के सफर करने वाले यात्रियों को डीटीसी बसों की तरह ही किराया देना होगा। यात्रियों को शिवाजी स्टेडियम से मेला स्थल तक पहुंचने के लिए 15 रुपये किराया देना होगा। वहीं वापसी में 20 रुपये किराया देना होगा। जीएमसीबीएल अधिकारियों के अनुसार इस रूट पर किराया 15 रुपये ही होगा, लेकिन वापसी में दिल्ली सीमा में प्रवेश करते समय एमसीडी टोल वसूलता है। इसलिए प्रत्येक टिकट के साथ यात्रियों से पांच रुपये अतिरिक्त लिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article