शहर

भीषण गर्मी में एयर वॉल्व लीकेज, बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी; देखें Video

गर्मी के दौरान जिले में पानी की कमी के बीच हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। पानी की बर्वादी का एक वीडियों हाल ही सामने आया है, जिसमें हजारों लीटर पानी यूंही वेस्ट होता देखा जा सकता है-

Image

एयर वॉल्व लीकेज से हो रही पानी की बर्बादी

Kachchh: भीषण गर्मी का कहर बरस रहा है। लोग एक-एक बूंद पानी को तरस रहे हैं। जिले में पानी की कमी हो रही है। वहीं दूसरी तरफ पानी की बर्वादी हो रही है। हाल ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आप साफ देख सकते हैं किसी तरह से पानी की बर्बादी हो रही है। जहां एक ओर देश के कई हिस्सों में लोग एक-एक बूंद पानी के मोहताज हैं। जल विभाग पानी की आपूर्ति के लिए प्रयास में जुटी है, वहीं दूसरी ओर इस तरह हजारों लीटर पानी वेस्ट हो रहा है। करीब 30 फीट ऊंची पानी की बौछार हो रही है, जो पूरी तरह से पानी की बर्वादी है।

हजारों लीटर पानी हो रहा बर्वाद

जानकारी के अनुसार ये वीडियो गुजरात के अंजार के सपेड़ा की है। जहां एयर वॉल्व लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्वाद हो रहा है। विभाग की अनदेखी के चलते हजारों लीटर व्यर्थ पानी बह रहा है। देश में बेंगलुरु और उत्तराखंड कई इलाकों में लोगों को पानी की कमी से बुरा हाल है। लेकिन, यहां हजारों लीटर पानी बस यूंही बहा जा रहा है।

एयर वॉल्व लीकेज से पानी वेस्ट

दरअसल,एयर वॉल्व लीकेज के चलते यह हाल है। समय पर अगर इसकी मरम्मत हो जाती तो शायद ये हाल नहीं होता। अभी गर्मी अपने चरम पर है ऐसे में इस तरह पानी की कीमत वो लोग बखूबी जान सकते हैं, जिन्हें पानी की कमी से अपने रोजमर्रा की जिंदगी में कितने दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कितनी परेशानी उठानी होती है।

भीषण गर्मी में पानी की किल्लत

बता दें कि गुजरात के अंजार के सपेड़ा के पास एयर वॉल्व में लीकेज के कारण हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहा रहा हैं। विभाग की लापरवाही से हजारों लीटर पानी बहा जा रहा है। इसके बावजूद भी जिम्मेदारों ने पानी की बर्बादी की रोकथाम के लिए कोई प्रयास नहीं किया। जबकि इस भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से हर कोई वाकिफ है। इसके बावजूद हजारों लीटर पानी इस तरह से वेस्ट हो रहा है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article