शहर

Gujarat: सुरेंद्रनगर में भीषण सड़क हादसा; कार-SUV की टक्कर में 7 लोगों की झुलसकर दर्दनाक मौत

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में रविवार को एक भयावह सड़क हादसा हुआ। कार और एसयूवी की टक्कर के बाद कार में सवार 8 लोगों की झुलसने से मौत हो गई। हादसे में एसयूवी में सवार तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए और राजमार्ग पर यातायात ठप हो गया।

Image

कार-एसयूवी की टक्कर में सात लोगों की झुलसकर मौत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Surendranagar Road Accident: गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में रविवार को एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार की एक वाहन (एसयूवी) से टक्कर के बाद सड़क किनारे खाई में गिरकर आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें पांच महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि यह हादसा वढवान तालुका के डेडादरा गांव के पास राजमार्ग पर अपराह्न लगभग 3:40 बजे हुआ, जब कार कडू गांव से सुरेंद्रनगर शहर की ओर जा रही थी। एसयूवी में सवार तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

एसयूवी में सवार तीन घायल

पुलिस ने बताया कि टक्कर के तुरंत बाद कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी और आग के गोले में बदल गई, जिससे उसमें सवार सभी लोग फंस गए। सुरेंद्रनगर के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) गिरीश पांड्या ने कहा, “कार में सवार सभी आठ लोगों की झुलसकर मौत हो गई। एसयूवी में सवार तीन अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।” उन्होंने बताया कि टक्कर के कारण एसयूवी का अगला हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

राजमार्ग पर भारी यातायात जाम

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने से कार पूरी तरह जल गई और स्थानीय अग्निशमन कर्मियों को शवों को निकालने में काफी कठिनाई हुई। मृतकों में 10 महीने और 13 वर्ष की दो लड़कियां, 35-55 वर्ष की आयु वर्ग की पांच महिलाएं और कार का चालक शामिल हैं। पांड्या ने कहा कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरेंद्रनगर सरकारी अस्पताल भेजा गया। इस दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर भारी यातायात जाम लग गया।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article